Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Missing vessel merchant got treatment in hospital

संदिग्ध हालात में लापता हुए बर्तन व्यापारी घायलावस्था में मिले

Fri, 01 Nov 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Missing vessel merchant got treatment in hospital
शामली। शहर के मोहल्ला रामशाला निवासी बर्तन व्यापारी रात में संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर जांच की तो व्यापारी घायलावस्था में निजी अस्पताल में इलाज कराता मिला। व्यापारी ने बताया कि बुधवार रात को कुछ लोगों ने उसे अगवा कर मकान में बंधक बना लिया था और उसे कार से दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मोहल्ला रामशाला निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली में सूचना देकर बताया कि उसका पुत्र अंकित संगल बुधवार रात को घर से स्कूटी पर थोड़ी देने में आने की बात कहकर गया था। जब वे काफी देर तक नहीं आया तो उसके मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल पर रिंग जाती रही लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रात 11 बजे के बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया। अंकित के न लौटने पर इधर-उधर जानकारी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने व्यापारी अंकित की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अंकित के मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर जांच की गई तो उसकी एक निजी अस्पताल में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने व्यापारी अंकित से मिलकर जानकारी ली तो उसने बताया कि बुढ़ाना रोड पर कुछ लोगों ने उसे स्कूटी समेत रोक लिया और जबरदस्ती एक मकान में ले जाकर बंद कर दिया। सुबह होने पर वे लोग उसे कार से दूसरी जगह ले जाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह अचेत हो गया। जब उसे होश आया तो खुद को निजी अस्पताल में पाया। व्यापारी की स्कूटी अभी मिली नहीं है। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लेन-देन का विवाद लग रहा है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed