फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Miscreants stolen laptop and LED the closed house of the judge in Shamli

Shamli: न्यायाधीश के बंद मकान में बदमाशों ने धावा बोला, लैपटॉप व एलईडी चुराई, जांच में जुटी कई टीम

Thu, 17 Nov 2022 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Nov 2022 05:16 PM IST
सार

शामली के कैराना कस्बे में न्यायधीश के मकान में ताले तोड़कर लैपटॉप व एलईडी चोरी कर ली। वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं। चोरी के खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस सहित कई टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Miscreants stolen laptop and LED the closed house of the judge in Shamli
मौके पर जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में बदमाशों ने कैराना कस्बे में शामली रोड स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मकान के ताले तोड़कर लैपटॉप व एलईडी चोरी कर ली। चोरी की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एएसपी ने डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौका-मुआयना करते हुए वारदात के संबंध में जानकारी हासिल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

शामली रोड पर रामा सिनेमा के सामने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार किराए के मकान में रहते हैं। न्यायाधीश 13 नवंबर से विशेष कार्य से बाहर गए हुए हैं। उनके मकान पर ताला लगा हुआ था। बुधवार रात बदमाशों ने मकान के ताले तोड़ कर चोरी कर ली।

विज्ञापन


न्यायाधीश के अर्दली चंद्रप्रकाश ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब पौने 11 बजे वह साफ-सफाई के लिए मकान पर पहुंचे तो मकान के मुख्य गेट और कमरे के ताले टूटे हुए मिले। अंदर कमरे में एक लैपटॉप व एलईडी गायब मिली। इसकी जानकारी उन्होंने पेशकार और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में सीओ अमरदीप मौर्य व कोतवाली कैराना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Rapid Rail:  ट्रायल रन की तैयारियां तेज, दुहाई डिपो पहुंचा आरआरटीएस का तीसरा ट्रेनसेट

तीन गेट पार कर अंजाम दी वारदात
बदमाशों ने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुए गए। इसके बाद मध्य में पड़ने वाले गेट का कुंडा खोला गया। फिर चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अपने मंसूबों को अंजाम दिया। चोरी करने के बाद संभवतः चोर मुख्य गेट से फरार हो गए।
 
एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

न्यायाधीश के मकान में चोरी की वारदात की सूचना पर एएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वारदात के संबंध में अर्दली से जानकारी हासिल की। एएसपी ने कैराना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार को वारदात के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें: Rapid Rail:  ट्रायल रन की तैयारियां तेज, दुहाई डिपो पहुंचा आरआरटीएस का तीसरा ट्रेनसेट
 

डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
न्यायाधीश के मकान में चोरी की वारदात को पुलिस चुनौती के रूप में ले रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने घटनास्थल पर बारीकी से जांच की। इसके अलावा वारदात के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व पुलिस टीमों को भी लगाया गया है।
 
सीसीटीवी कैमरों की खंगाली जा रही फुटेज
बदमाशों ने न्यायाधीश के मकान में चोरी के बाद पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि न्यायाधीश के मकान पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए पुलिस आसपास मकान और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रयास किए जा रहे हैं कि किसी प्रकार बदमाशों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।
 
न्यायिक अधिकारी प्राइवेट आवास में रहते हैं। वह वर्तमान में ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। प्रथम दृष्टया लैपटॉप व एलईडी चोरी होने की बात सामने आई है। वारदात के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस व फिंगर एक्सपर्ट की टीम को लगाकर तहकीकात की जा रही है। यह चुनौतीपूर्ण वारदात है, जिसका शीघ्र ही राजफाश कर दिया जाएगा। -एएसपी ओपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed