फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   miscreants stole the shop and set fire

बदमाशों ने दुकान में चोरी कर लगाई आग

Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
miscreants stole the shop and set fire
बदमाशों ने दुकान में चोरी कर लगाई आग
विज्ञापन

कैराना। परचून की दुकान में बदमाशों ने सेंध लगाकर चोरी की। इसके बाद दुकान में आग लगा दी। दुकान में रखा सामान जलने से लाखों का नुकसान हो गया। वारदात की सूचना पर सीओ ने मौका-मुआयना किया।

ऊंचा गांव निवासी जयकरण की गांव के बाहर सड़क किनारे परचून की दुकान है। मंगलवार रात दुकान का ताला लगाकर वह अपने घर चला गया था। रात्रि में बदमाशों ने दुकान के अंदर घुसने के लिए शटर के पास सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इसके बाद छत के किनारे से ईंट उखाड़ी गई। बाद में बदमाशों ने दुकान की पिछली दीवार में सेंध लगा दी। बदमाशों ने दुकान से कीमती सामान व नकदी चोरी कर ली। इसके बाद दुकान में आग लगा दी। बुधवार सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई, जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सीओ अमरदीप मौर्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने निरीक्षण करते हुए पीड़ित से नुकसान के बारे में जानकारी हासिल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed