{"_id":"5dcc3e548ebc3e5b5f736407","slug":"mill-closed-due-to-technical-problem-city-struggling-with-jam-shamli-news-mrt4534111147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से मिल बंद, जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से मिल बंद, जाम से जूझा शहर
विज्ञापन

शामली। शामली शुगर मिल तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार देर रात बंद हो गई। दोपहर तक मिल नहीं चली। शहर में गन्ने के वाहनों का अंबार लग गया। शहर में जाम लगने से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। यातायात को सुचारु करने के लिए मार्ग वन वे किया गया। शुगर मिल रोड तो दिन भर जाम रही। ट्रैफिक पुलिस दिन व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
शामली शुगर मिल में मंगलवार रात को अचानक तकनीकी खराबी आई और बंद हो गई, जिस वक्त मिल बंद हुई रात को गन्ने से भरे कई वाहन मिल के बाहर सड़कों पर खड़े थे। मिल बंद होने की वजह से तौल भी रोकनी पड़ी। ऐसे में शहर में गन्ने के वाहनों का अंबार लगना शुरू हो गया। मिल को चालू करने के प्रयास होते रहे, लेकिन सुबह तक खराबी ठीक नहीं हुई। सुबह तक इंडेंट मिलने के बाद और अधिक किसान गन्ना लेकर पहुंच चुके थे, जिससे सुबह ही शहर में गन्ने के वाहनों की लंबी कतारें लगी थी।
शहर में एमएसके रोड पर अग्रसेन पार्क के पास, चीनी मिल रोड, वीवी इंटर कालेज रोड पर गन्ने के वाहनों की लंबी कतार लगी थी। शहर जाम होता देख ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्था बनाने में जुटी।
विज्ञापन
गन्ने के वाहनों को सड़क के एक तरफ साइड में लगवाकर खड़े करवाए गए, लेकिन गन्ना लगातार आ रहा था। ऐसे में अग्रसेन पार्क से शिव चौक और वर्मा मार्केट के आगे तक गन्ने के वाहनों की लाइन लग गई। बाद में यातायात पुलिस ने किसी तरह मशक्कत करके व्यवस्था बनाई। शुगर मिल रोड तो पूरी तरह गन्ने के वाहनों से भर गई और यहां जाम के हालात बने रहे। उधर, शाम तक इसकी तरह रुक रुक कर जाम के हालात बनते रहे। गौरतलब है कि शुगर मिल का पेराई सत्र 30 अक्तूबर को प्रारंभ हुआ था। दो -तीन नवंबर से पेराई शुरू हुई, लेकिन इसके बाद से कई बार शुगर मिल तकनीकी वजहों से बंद हो चुकी है। ऐसे में शुगर मिल प्रशासन को भी नुकसान हो रहा है।
मिल प्रशासन ने किसानों को मेसेज कर दी जानकारी
मिल खराब थी और किसान गन्ना लगातार ला रहे थे। शहर में जाम के हालात देख मिल प्रशासन ने किसानों को एसएमएस भेजकर हालात की जानकारी दी । बताया कि तकनीकी वजहों से मिल फिलहाल बंद हैं। इसके बाद किसानों के वाहन कुछ कम हुए।
छात्राओं को हुई परेशानी
शामली। शुगर मिल रोड पर हिंदू कन्या इंटर कालेज पड़ता है। चार दिन की छुट्टी के बाद यहां छात्राओं की संख्या काफी अधिक थी, लेकिन रास्ते में गन्ने की बुग्गी और ट्रॉलियों की वजह से छात्राओं के आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी
केवल पांच दिन चली मिल
शामली। गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन राजवीर सिंह का कहना है कि शामली चीनी मिल नियमित रूप से पूरी क्षमता से नहीं चली, तो गन्ने की पेराई प्रभावित होगी। इसका नुकसान किसानों को होगा। उनका कहना है कि शामली मिल पिछले 13 दिनों मे मात्र पांच दिन चल पाई है।
कोट
शुगर मिल मंगलवार रात करीब साढे 11 बजे तकनीकी खराबी की वजह से बंद हुई थी। इसे ठीक कराने के प्रयास चल रहे हैं। उम्मीद है कि आज देर रात तक खराबी दूर कर मिल को चला दिया जाएगा। कुलदीप पिलानिया, जीएम गन्ना ,शामली शुगर मिल