फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   mil day meal inspected, 264 students sit in 2 rooms

डीएम के निर्देश पर 5 अधिकारियो ने परखा मिड डे मील

Wed, 04 Sep 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mil day meal inspected, 264 students sit in 2 rooms
प्राइमरी स्कूल के दो कमरों में बैठे थे 264 छात्र
विज्ञापन

कैराना। डीएम के निर्देश पर पांच अधिकारियों ने अलग अलग परिषदीय स्कूलों में जाकर मिड डे मील की जांच की।
मंगलवार को डीएम अखिलेश कुमार ने तहसील दिवस के दौरान पांच अधिकारियों को अलग अलग स्कूलों में भेजकर मिड डे मील और अन्य सुविधाओं की जांच करने को कहा। जांच के बाद अधिकारियों ने जांच के उपरांत डीएम को रिपोर्ट दे दी। कंडेला राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ अमित मलिक ने प्राथमिक विद्यालय कलालान, प्रा वि नंबर 2 और पांच का निरीक्षण किया। इसमें खाना सही मिला। छात्रों की उपस्थिति 90 प्रतिशत मिली। जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने प्राथमिक विद्यालय जदीद का निरीक्षण किया। छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत मिली। 5 बच्चे घर से टिफिन लाए थे। बच्चों ने हाथ ढंग से साफ नहीं थे। मिड- डे- मील सही मिला। अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जवाहर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय शास्त्री और कन्या नंबर एक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दोनों स्कूलों में 264 बच्चे थे। मिड डे मील की दाल खाकर देखी तो ठीक मिली। दोनों स्कूलों के बच्चों के लिए केवल दो ही कमरे थे। सहायक निबंधक सहकारिता राजबीर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कदीम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि छात्रों की 70 प्रतिशत उपस्थिति थी। चावल मोटे थे तथा दाल सही थी। पेयजल और शौचालय ठीक थे। कुल पांच अध्यापकों में से केवल दो ही मौजूद थे। तीन ने बीमारी के कारण छुट्टी ले रखी थी। मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय आलकला, दरबार कला व अंसारियान की निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मिडे डे मील सही मिला। 76 प्रतिशत उपस्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed