फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meter reader accused of not withdrawing bill from the meter after reaching the fields

Shamli News: मीटर रीडर पर खेतों में पहुंचकर मीटर से बिल न निकालने का आरोप

Sat, 04 Feb 2023 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Meter reader accused of not withdrawing bill from the meter after reaching the fields
जलालाबाद बिजली घर पर शिकायत लेकर पहुचे किसान
- हसनपुर लुहारी गांव के किसानों ने बिजलीघर पर पहुंचकर किया प्रदर्शन, सही बिल भेजने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। मीटर रीडर पर खेत पर पहुंचकर बिल न निकालने का आरोप लगाते हुए हसनपुर लुहारी के किसानों ने बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अवर अभियंता ने किसानों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शनिवार को हसनपुर लुहारी के दर्जनों किसान गांव के बिजली घर पहुंचे। किसानों ने बिजली घर पहुंच र प्रदर्शन करते हुए बताया कि विद्युत विभाग ने किसानों के खेतों पर मीटर लगा दिए। बावजूद इसके विद्युत निगम किसानों से मनमाने बिल वसूल रहा है। उन्होंने कहा कि मीटर रीडर बिल निकालने के लिए खेतों पर नहीं जाते। इसके बाद विद्युत निगम के कर्मचारी पुराने बिल के आधार पर ही नए बिल जारी कर देते हैं जो गलत है। किसानों का कहना है कि कई किसान महीने भर ट्यूबवैल नहीं चलाते फिर भी उनका बिल पहले से ज्यादा पहुंच जाता है। किसानों ने चेतावनी कि यदि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने खेतों से मीटर उखाड़कर बिजली घर में जमा कर देंगे। विरोध करने वाले किसानों में सुमित सैनी, संदीप सैनी, अमित कुमार, विवेक कुमार, राजकुमार प्रजापत, विशांत, प्रशांत, बबलू, राहुल प्रधान सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed