फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Message of cleanliness and Swadeshi on Gandhi-Shastri Jayanti

Shamli News: गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता और स्वदेशी का संदेश

Sat, 03 Oct 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 03 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness and Swadeshi on Gandhi-Shastri Jayanti
कलक्ट्रेट में गांधी जयंती पर चरखा चलाते डीएम। सूचना
शामली। गांधी और शास्त्री जयंती पर ध्वजारोहण, माल्यार्पण, स्वच्छता अभियान और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वदेशी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम आलोक यादव ने ध्वजारोहण कर गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने खादी प्रदर्शनी का अवलोकन कर चरखा चलाया और कहा कि दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। वहीं नगर पालिका में चेयरमैन अरविंद संगल और ईओ विनोद कुमार सोलंकी ने गांधी पार्क में प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। कर्मचारियों और एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन ने स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

थानाभवन नगर पंचायत कार्यालय में ईओ जितेंद्र राणा, अध्यक्ष मुशायदा और अध्यक्ष पति हाजी राव जमशेद ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। नगर पंचायत परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed