फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   merchant navy captain from Shamli stranded in Iran, family worried, appealed government to bring him back

Shamli: ईरान में फंसे शामली के मर्चेंट नेवी कैप्टन, परिजन परेशान, सरकार से सकुशल भारत लाने की मांग

Sat, 17 Jan 2026 08:07 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली
न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, शामली Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 08:07 PM IST
सार

शामली के गढ़ी पुख्ता के रहने वाले मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय कुमार ईरान में फंसे हुए हैं। कैप्टन विजय की सलामति के लिए घर में हवन-पूजन कराया जा रहा है और माता-पिता अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
merchant navy captain from Shamli stranded in Iran, family worried, appealed government to bring him back
ईरान में फंसे शामली के मर्चेंट नेवी कैप्टन विजय कुमार और अन्य भारतीय - फोटो : परिजन

विस्तार

शामली के गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय कुमार ईरान में फंसे हुए हैं। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उनकी सलामती और जल्द वापसी के लिए जहां घर पर हवन कर पूजा अर्चना कर रहे हैं, वहीं उन्होंने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बेटे के साथ सभी भारतीयों को सकुशल भारत वापस लाने की गुहार लगाई है। कैप्टन के पिता चरण सिंह ने बताया कि विजय कुमार चार माह पहले ड्यूटी पर गए थे। अमेरिका से तेल लेकर जहाज भारत की ओर आ रहा था, लेकिन ईरान के रास्ते में वहां की नेवी ने जहाज को रोक लिया और विजय सहित सभी क्रू मेंबर्स को जहाज में ही बंधक बना लिया गया।

विज्ञापन

 

बंधक बनाने का आरोप

कैप्टन विजय कुमार के पिता चरण सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक है। 76 वर्षीय बुजुर्ग पिता ने बताया कि उनके बेटे विजय कुमार मर्चेंट नेवी में आरपीएसआई एजेंसी इंडिया एसएसडीएम मैरीन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड वाराणसी के वायलेंट राउर (कंपनी प्राइम टैंकर एलआईसी दुबई) पर जहाज में कैप्टन के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे विजय और अन्य 16 भारतीयों और दो विदेशी कर्मचारियों को ईरान की नेवी ने गिरफ्तार कर आठ दिसंबर 2025 से बंधक बनाया हुए है। इसकी जानकारी उन्हें फोन पर मिली। तब से वह अपने बेटे को लेकर चिंतित है। उसे अपने बेटे के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पा रही है।


बेटे की कुशल घर वापसी के लिए कराया हवन-पूजन

विजय कुमार वर्ष 2009 में मर्चेंट नेवी में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग सिंगापुर में हुई थी। वर्तमान में विजय की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ मेरठ में रहती हैं, जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। चरण सिंह ने बताया कि विजय के साथ कई अन्य भारतीय मर्चेंट नेवी अधिकारी भी ईरान में बंधक बनाए गए हैं। बेटे की कुशलता और घर पर जल्द वापसी के लिए माता-पिता व अन्य परिजन आर्य समाज रीति रिवाज से हवन यज्ञ कर रहे है। 


भारत सरकार से मदद की गुहार

बेटे के ईरान में फंसे होने से मां के आंसू नहीं थम रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित माता-पिता ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि अपने स्तर से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द उनके बेटे सहित सभी भारतीय नागरिकों को सकुशल भारत वापस लाया जाए।

शामली के गढ़ी पुख्ता के रहने वाले मर्चेंट नेवी में कैप्टन विजय कुमार ईरान में फंसे हुए हैं। कैप्टन विजय की सलामति के लिए घर में हवन-पूजन कराया जा रहा है और माता-पिता अपने बेटे की सकुशल वापसी के लिए सरकार से गुहार लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed