फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mega block of six hours, passenger hassle

छह घंटे का मेगा ब्लाक, मुसाफिर परेशान

Sat, 17 Feb 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Sat, 17 Feb 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Mega block of six hours, passenger hassle
मेगा ब्लाक रहने के कारण शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार में बैठे यात्री। - फोटो : अमर उजाला
शामली में बागपत-बड़ौत के रेलवे फाटक नंबर 35 पर अंडरपास के निर्माण के चलते दिल्ली-शामली-सहारनपुुर रेलवे मार्ग पर छह घंटे का ब्लाक रहने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। नतीजतन मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली- शामली-सहारनपुर मार्ग पर बागपत- बड़ौत के बीच रेलवे फाटक नंबर 35 पर प्रस्तावित अंडरपास का निर्माण के मद्देनजर रेलवे ने करीब छह घंटे का मेगा ब्लाक की स्वीकृति ली थी। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन ( 51910) का शामली पहुंचने का समय सुबह 8.30 बजे का है। अंडरपास निर्माण के चलते यह पैसेंजर ट्रेन शामली से चलकर बड़ौत पहुंचकर खड़ी हो गई। बागपत से दिल्ली तक यह ट्रेन स्थगित करनी पड़ी। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (54476) को दोपहर 12 बजे शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। अंडरपास निर्माण के चलते शामली से दिल्ली तक के लिए स्थगित करना पड़ा। हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को शामली रेलवे स्टेशन से दोपहर बाद तीन बजे के बाद हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन (74024) को दोपहर तीन बजे के बाद छह घंटे का ब्लाक समाप्त होने के बाद इस पैसेंजर ट्रेन को शामली से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दिल्ली से शामली तक हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को स्थगित करना पड़ा। करीब छह घंटे के रेलवे ब्लाक शुरू होने के बाद दोपहर बाद तक सवारियां शामली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करती रहीं। छह घंटे का रेलवे ब्लाक समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। छह घंटे के रेलवे ब्लाक लिए जाने से पूरे दिन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बागपत- बड़ौत रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे फाटक पर 35 पर अंडरपास निर्माण के लिए छह घंटे का ब्लाक लिया गया था। रेलवे ब्लाक सुबह दस बजे से लिया गया था। रेलवे ब्लाक समाप्त होने के बाद करीब 4.30 बजे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed