फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut's Anti Narcotics team caught two drug smugglers from Bihar

Shamli News: मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने बिहार के दो ड्रग्स तस्कर दबोचेन

Thu, 20 Mar 2025 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Meerut's Anti Narcotics team caught two drug smugglers from Bihar
कैराना। मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने सूचना के आधार पर पानीपत बाईपास से बिहार राज्य के रहने वाले दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम में आरोपियों के पास से 1 किलो 846 ग्राम चरस बरामद की।
विज्ञापन

मंगलवार रात को मेरठ से एंटी नारकोटिक्स टीम कोतवाली पहुंची। टीम में तैनात एसआई राजेंद्र सिंह ने कोतवाली में आमद दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर पानीपत बाईपास पर दो ड्रग्स तस्करों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1 किलो 846 ग्राम चरस बरामद हुई। एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा पकड़े गए आरोपियों के नाम सरफराज आलम पुत्र अमीनुद्दीन निवासी ग्राम बबुईया थाना पलनवा जिला पूर्वी चंपारन बिहार और रंजन कुमार उर्फ आर्यन पुत्र शिव शंकर यादव निवासी ग्राम बलुआ थाना बेरिया जनपद पश्चिम चंपारन बिहार बताए गए। एंटी नारकोटिक्स टीम के एसआई ने बताया कि दोनों आरोपी यहां पर ड्रग्स की सप्लाई देने आ रहे थे।
विज्ञापन

आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। टीम दोनों ड्रग्स तस्करों को अपने साथ मेरठ ले गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मेरठ एंटी नारकोटिक्स टीम यहां से बिहार के दो ड्रग्स तस्करों को अपने साथ ले गई।ध
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed