फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut-Karnal Shamli bypass will be connected with Balwa bypass

बलवा बाईपास से जुड़ेगा मेरठ-करनाल शामली बाईपास

Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Karnal Shamli bypass will be connected with Balwa bypass
शामली। मेेरठ-करनाल का शामली बाईपास अंबा विहार से होता हुआ पानीपत-खटीमा मार्ग पर तहसील के पास से बलवा बाईपास से जुड़ेगा। सहारनपुर- पानीपत-खटीमा हाईवे के बीच बाईपास के लिए भूमि खरीद के लिए मुआवजा वितरित करने और भूमि अधिग्रहण की कवायद जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

मेेरठ- करनाल का टपराना बाईपास बधेव, मुंडेटकला, शामली के जंगल से होकर सहारनपुर रोड अंबा विहार अन्य दूसरी कालोनियों से होकर पानीपत-खटीमा रोड से होता हुआ दिल्ली-सहारनपुर बाईपास के बलवा बाईपास को जोड़ेगा। पिछले कुछ दिनों से बागपत एनएचएआई के अफसर मेरठ-करनाल बाईपास की जद में सहारनपुर रोड से लेकर अंबा विहार व दूसरी कालोनियों की भूमि खरीद के लिए मुआवजा वितरित और भूमि अधिग्रहण नहीं कर रहे थे। भूमि मालिकों में इस बाईपास को लेकर भ्रम बना हुआ था। हालांकि मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास की निर्माण एजेंसी के अफसर भी यह दावा कर रहे थे। मेरठ- करनाल हाईवे का शामली बाइपास सहारनपुर रोड से अंबा विहार से होता हुआ पानीपत-खटीमा हाईवे पर तहसील के समीप क्रास करते हुए दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे के बलवा बाईपास से जुडे़गा। यहां भी नया क्रॉस जंक्शन बनाया जाएगा। बागपत एनएचएआई के परियोजना निदेशक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मेेरठ-करनाल का शामली बाईपास अंबा विहार से होता हुआ पानीपत-खटीमा मार्ग होते हुए तहसील के पास से बलवा बाईपास से जुड़ेगा। सहारनपुर- पानीपत-खटीमा हाईवे के बीच बाईपास के लिए भूमि खरीद के लिए मुआवजा वितरित करने और भूमि अधिग्रहण की कवायद जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed