{"_id":"6a61a3048171756905015fdb","slug":"meerut-galgotias-university-student-dies-in-greater-noida-family-suspects-foul-play-2026-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: इकलौते बेटे की मौत से उजड़े परिवार के सपने, मां के लौटते ही पांचवीं मंजिल से गिरा, जताई साजिश की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: इकलौते बेटे की मौत से उजड़े परिवार के सपने, मां के लौटते ही पांचवीं मंजिल से गिरा, जताई साजिश की आशंका
Thu, 23 Jul 2026 10:52 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:52 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा की गौड़ यमुना सिटी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीस वर्षीय छात्र कार्तिक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार छात्र बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरा था। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, परिवार ने आत्महत्या की आशंका से इनकार करते हुए किसी के बुलाकर घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
छात्र की संदिग्ध मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा की गौड़ यमुना सिटी में गलगोटिया विश्वविद्यालय के छात्र कार्तिक शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कार्तिक मेरठ के दौराला का रहने वाला था और विश्वविद्यालय में विधि स्नातक द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह विश्वविद्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर गौड़ यमुना सिटी में किराये के विला में अकेले रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कार्तिक अपने विला से निकला और सोसायटी की एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर पहुंचा। इसके बाद वह नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल कार्तिक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
घटना के बाद रबूपुरा थाना पुलिस ने छात्र के कमरे की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार वहां से कोई सुसाइड नोट या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मौत की वजह स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
पुलिस प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव या किसी व्यक्तिगत परेशानी की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
मां के मेरठ लौटने के बाद हुई घटना
पुलिस के अनुसार कार्तिक की मां गुड़िया शर्मा मंगलवार को उससे मिलने गौड़ यमुना सिटी आई थीं। बुधवार सुबह वह मेरठ के लिए रवाना हुईं। पुलिस का कहना है कि उनके जाने के कुछ समय बाद ही कार्तिक कमरे से निकला और इमारत की पांचवीं मंजिल पर पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर मां रास्ते से ही वापस लौट आईं।
कार्तिक अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। कार्तिक की मां अर्चिता उर्फ गुड़िया दौराला थाने में प्रांतीय रक्षक दल की जवान हैं, जबकि पिता पंकज हापुड़ में निजी नौकरी करते हैं।

परिवार बोला- आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता था
कार्तिक के ताऊ शिवकुमार ने बताया कि वह पढ़ाई में होनहार था और भविष्य में वकील बनकर परिवार का नाम रोशन करना चाहता था। परिवार ने दावा किया कि कार्तिक किसी मानसिक परेशानी में नहीं था और वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता था।
परिवार के अनुसार, जिस विला में कार्तिक रह रहा था, वहां से घटनास्थल की दूरी करीब दो किलोमीटर है। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी व्यक्ति ने उसे वहां बुलाया और उसके साथ कोई घटना हुई। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में उसके कॉल विवरण, संदेश और अन्य डिजिटल गतिविधियों को शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस उसके सहपाठियों, मित्रों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी श्याम शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।