फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut: Explosion in Garbage Dump Triggers Panic, Police and Forensic Team Probe Incident

Meerut: लिसाड़ी गेट में कूड़े के ढेर में जोरदार धमाका, मकान का शीशा टूटा, दूर तक सुनाई दी आवाज, जांच जारी

Sat, 20 Jun 2026 06:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 20 Jun 2026 06:16 PM IST
सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कूड़े के ढेर में हुए तेज धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Explosion in Garbage Dump Triggers Panic, Police and Forensic Team Probe Incident
मेरठ में कचरे में हुआ धमाका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन चौराहे के पास शनिवार दोपहर एक खाली प्लॉट में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज और उसका प्रभाव इतना तेज था कि आसपास के इलाके के लोग सहम गए। करीब एक किलोमीटर दूर तक लोगों ने धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


धमाके से टूटा मकान का शीशा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि प्लॉट के सामने स्थित इरशाद के मकान का शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर धूल का गुबार छा गया, जिससे कुछ देर तक लोगों में दहशत बनी रही। आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और घटना की जानकारी लेने जुट गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: हिस्ट्रीशीटर के घर चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण कार्रवाई से इलाके में हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले भी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और विशेषज्ञों की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पुरानी बैटरी फटने की आशंका
प्रारंभिक जांच में पुलिस पुरानी बैटरी में अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगने और उसके बाद विस्फोट होने की संभावना जता रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही धमाके के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed