मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में शनिवार को सेटबैक कार्रवाई की शुरुआत हिस्ट्रीशीटर अमित मिरिंडा के मकान से हुई। आवास एवं विकास परिषद की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा।
यह भी पढ़ें: Mission 2027: मेरठ दक्षिण में दावेदारों की भरमार, इस सीट पर फंसा पेंच, लखनऊ में बढ़ती लॉबिंग ने गरमाया माहौल
2 of 5
मेरठ सेंट्रल मार्केट, ध्वस्तीकरण कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से शुरू हुई कार्रवाई
शनिवार सुबह करीब 11 बजे आवास विकास परिषद की टीम जेसीबी मशीनों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई शुरू करने से पहले पूरे क्षेत्र को चारों ओर से घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इसके बाद मकान में किए गए कथित अनाधिकृत निर्माण को सेटबैक नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे।
3 of 5
मेरठ सेंट्रल मार्केट, ध्वस्तीकरण कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट में शुरू हुआ सेटबैक अभियान
सेंट्रल मार्केट में लंबे समय से सेटबैक और आवासीय परिसरों में व्यावसायिक गतिविधियों का मामला चर्चा में है। ऐसे में अमित मिरिंडा के मकान पर हुई कार्रवाई को क्षेत्र में चल रहे व्यापक अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। आवास विकास परिषद की टीम न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्रवाई करने की बात कह रही है।
4 of 5
मेरठ सेंट्रल मार्केट, ध्वस्तीकरण कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे
जानकारी के अनुसार अमित चौधरी उर्फ अमित मिरिंडा नौचंदी थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जाता है। वह मेडिकल थाना क्षेत्र से संचालित डी-155 गिरोह का सरगना भी माना जाता है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में हत्या, रंगदारी, गिरोहबंद अपराध और अन्य गंभीर मामलों के तीन दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।
5 of 5
मेरठ सेंट्रल मार्केट, ध्वस्तीकरण कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में बढ़ी हलचल
कार्रवाई के बाद सेंट्रल मार्केट क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। स्थानीय लोग आगामी दिनों में होने वाली संभावित कार्रवाइयों को लेकर भी चर्चाएं करते नजर आए। वहीं प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी।