फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mathematics questions brainwashed children

गणित के सवालों ने बच्चों का दिमाग घुमाया

Sun, 12 Jan 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mathematics questions brainwashed children
थानाभवन। शनिवार को कस्बे के लाला लाजपतराय और किसान इंटर कॉलेज में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के दौरान पुलिस व्यवस्था चौकस नजर आई। दोनों कॉलेजों में शनिवार को कुल 861 बच्चों ने प्रवेश परीक्षा दी। हालांकि, इस साल परीक्षा में छात्रों को गणित के सवालों ने बड़ा उलझाया।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय की परीक्षा के लिए कस्बे के किसान इंटर कॉलेज में 400 तो लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज में 461 छात्रों का प्रवेश परीक्षा केंद्र बनाया गया था। ग्यारह बजे छात्रों को प्रवेश पत्र देखने के बाद कॉलेज में प्रवेश दिया गया। साढ़े ग्यारह बजे दोनों सेंटरों पर प्रवेश परीक्षा शुरू की गई। डेढ़ बजे सभी छात्र सेंटरों से बाहर निकले। इस दौरान बातचीत करने पर किसी छात्र ने गणित तो किसी ने अंग्रेजी केे सवालों को कठिन बताया। कुछ ऐसे छात्र-छात्राएं भी थी, जिन्हें हिंदी के सवालों के उत्तर देने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन

------
बोले छात्र
वैसे तो पेपर अधिक कठिन नहीं था। लेकिन, मुझे हिंदी के सवालों के उत्तर देने में दिक्कतें हुई। हिंदी के सवालों को हल करने में ही मेरा सबसे ज्यादा समय लगा। हालांकि, मैंने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं।--अनुष्का, जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे गणित के सवालों के बजाए अंग्रेजी के सवालों का हल करने में सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। उम्मीद है कि मैंने सभी सवालों के सही उत्तर दिए हैं। बाकी रिजल्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। --दिव्या पुंडीर, दखौड़ी
परीक्षा में अंग्रेजी व गणित के सवालों ने सबसे ज्यादा परेशान किया। अंग्रेजी तो मैंने वैसे भी जल्दी हल कर ली थी। लेकिन, गणित के सवालों ने सबसे ज्यादा लगा। उम्मीद है कि मैं इस परीक्षा को पास कर लूंगी।--दिव्यांशी शर्मा, बाबरी

पेपर में गणित के सबसे कठिन सवाल पूछे गए थे। इसके अलावा पूरा पेपर आसान ही था। मैंने सभी सवालों के सही उत्तर दिए हैं। बस गणित के एक दो सवालों को लेकर ही कुछ संशय है। --कुणाल, बंतीखेड़ा बाबरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed