फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Married woman died under suspicious circumstances in Saharanpur

Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, इस हालत में मिली लाश

Thu, 09 May 2024 06:18 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 09 May 2024 06:18 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances in Saharanpur
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में गंगोह के मोहल्ला गुजरान में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है, जबकि मायका पक्ष दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मोहल्ला गुजरान निवासी अब्दुल रहमान राज मिस्त्री का काम करता है। तीन वर्ष पूर्व कोरोना काल में उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई थी। दो वर्ष पर्व उसका दूसरा निकाह कैराना के गांव भूरा निवासी नमरीन (25) के साथ हुआ था। पहली पत्नी से तीन बच्चे, जबकि नमरीन से एक छह माह का बेटा है। अब्दुल रहमान के भाई सभासद हारून चौधरी ने बताया कि नमरीन पहली पत्नी के बच्चों को लेकर अक्सर रहमान से झगड़ा करती रहती थी।

विज्ञापन

बुधवार रात नमरीन पहली बीवी के बच्चों पर लगा हुआ कूलर हटाकर अपने और अपने बच्चे के ऊपर लगाने की जिद कर रही थी। इस बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों अलग-अलग कमरों में सोने चले गए थे।

परिजनों के अनुसार, रात करीब 12 बजे अचानक नमरीन की चीख सुनकर रहमान की आंख खुली। नमरीन चुनरी का फंदा बनाकर चौखट से लटकी हुई थी। ससुरालियों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे। मृतका के भाई फरयाद ने पति और भाभी पर दहेज के लिए नमरीन की हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Double Murder: खुलासे के बेहद करीब पुलिस, दो से ज्यादा हो सकते हैं हत्यारे, अब सामने आई ये चौंकाने वाली बात

विज्ञापन

सीओ मुनीशचंद ने बताया कि शव के गले पर निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मेरठ से ग्राउंड रिपोर्ट: भीषण गर्मी में बचपन बेहाल, बेसिक स्कूलों में बिन पंखे पढ़ रहे नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed