फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married a female doctor by showing a fake degree

Bijnor News: फर्जी डिग्री दिखाकर महिला चिकित्सक से किया निकाह

Wed, 16 Jul 2025 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Married a female doctor by showing a fake degree
अस्पताल का संचालन कर रहा था आरोपी, मरीज की मौत के बाद हुई जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन

महिला चिकित्सक के पिता ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। शेरकोट के एक युवक ने फर्जी डिग्री दिखाकर महिला चिकित्सक से निकाह कर लिया। आरोपी एक अस्पताल का संचालन भी करने लगा। इस अस्पताल में मरीज की मौत होने पर जांच हुई तो उसके पास वैध डिग्री नहीं पाई गई। महिला चिकित्सक के पिता ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नहटौर के मोहल्ला महकमा निवासी जाकिर हुसैन ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शेरकोट के मोहल्ला शेखान निवासी वसीम के परिजन 2022 में उनके घर आए। उन्होंने अपने बेटे वसीम को डॉक्टर बताते हुए उसकी बेटी डॉक्टर जैनब जाकिर से शादी करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि वसीम भी पेशे से डॉक्टर है और उसने यूरोप से एमबीबीएस, एमडी की डिग्री ली है। साथ ही भारत में प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी टेस्ट एमसीआई भी पास कर लिया है। बताया कि उसे यह प्रस्ताव अच्छा लगा। इसके बाद वह कुछ रिश्तेदारों को साथ लेकर जानकारी लेने के लिए वसीम के घर गया। देखा कि वसीम ने घर पर ही क्लीनिक चला रखा है। इस दौरान वसीम ने अपने सारे कागजात भी दिखाए। इसके बाद वसीम के परिजनों ने उन्हें राम सहायवाला चुंगी के निकट निर्माणाधीन राम रहीम हेल्थ केयर अस्पताल दिखाया। बताया कि वसीम का अस्पताल बन गया है, शादी के बाद दोनों इसी अस्पताल में प्रैक्टिस करेंगे।
विज्ञापन

विश्वास करके उन्होंने 13 नवंबर 2022 को अपनी पुत्री का निकाह वसीम से कर दिया। निकाह के कुछ दिन बाद ही वसीम ने अस्पताल में प्रैक्टिस शुरू कर दी लेकिन अस्पताल में आए दिन मरीजों की हालत बिगड़ने लगी। कुछ समय पहले महमूदा खातून नाम की महिला की सही इलाज न होने के कारण अस्पताल में मौत हो गई। जब इसकी जांच हुई तो डॉ. वसीम के पास कोई वैध डिग्री न होने के कारण अस्पताल को प्रशासन ने सील कर दिया। जब वसीम से इस संबंध में बात की गई तो उसने बताया कि विवाह से पूर्व उन्हें जो डिग्रियां दिखाई थीं, वे फर्जी थीं। पीड़ित ने धोखा देकर उसकी पुत्री से निकाह करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वसीम सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed