फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Market congestion, sugarcane vehicles increase difficulty

बाजारों में ग्राहकों की भीड़, सड़कों पर गन्ना वाहनों के जाम ने बढ़ाई मुश्किलें

Thu, 04 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Market congestion, sugarcane vehicles increase difficulty
शामली सब्जी मंडी में ग्राहकों की लगी भीड़। - फोटो : SHAMLI
बाजार में भीड़, गन्ना वाहनों ने बढ़ाई मुश्किल
विज्ञापन

शामली। शहर में सुबह दुकानें खुलते ही बाजारों में लोगों की भीड़ लगती है तो दूसरी तरफ सड़कों पर गन्ना वाहनों के जाम में दुपहिया और चार पहिया वाहन फंसे रहते हैं। जाम के चलते लोगों को परेशानी हो रही है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
प्रशासन ने अनलॉक-1 में लोगों को राहत देते हुए बाजार में सभी ट्रेड की दुकानें सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की छूट दी है। सुबह नौ बजे जैसे ही दुकानें खुलनी शुरू होती हैं तो शहर और गांव से आने वाले लोग पहले सामान लेने की जल्दबाजी में सोशल डिस्टेंसिंग भूल जाते हैं। सबसे ज्यादा भीड़ किराना व रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर होती है। भले ही दुकानों का खोलने का समय बढ़ाकर पांच बजे तक कर दिया गया हो, लेकिन अभी भी अधिकतर लोग भी दोपहर तक ही सामान खरीद रहे हैं। दोपहर दो बजे के बाद भीड़ कम हो जाती है।
विज्ञापन

- गन्ना वाहनों ने बढ़ाई मुश्किलें
शहर में करीब एक सप्ताह से गन्ना वाहनों का जाम लग रहा है। बृहस्पतिवार को भी गन्ना वाहनों के जाम के कारण सड़कों पर वाहन फंसे रहे। धीमानपुरा में दुपहिया वाहन जाम में फंसे रहे तो एमएसके रोड पर गन्ना वाहनों की लाइनें लगी रहने से दो पहिया और चार पहिया वाहन जाम में फंसे। यही हाल वीवी इंटर कालेज रोड का रहा। सबसे ज्यादा परेशानी अस्पताल रोड पर बनी रही। गन्ना वाहनों के सड़क पर खड़े होने से लगे जाम के कारण लोग एक दूसरे से सटे हुए खड़े रहे और जल्दीबाजी में सोशल डिस्टेंस को दरकिनार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवजह घरों से बाहर न निकलें, दो गज की दूरी बनाकर रखें
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि बेवजह घर से न निकलें। बाजार में भीड़ न लगने दें और आपस में दो गज की दूरी बनाकर रखें। एक दूसरे के संपर्क में आने पर कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता है। समय-समय पर हाथ साबुन व सैनिटाइजर से धोते रहे। सार्वजनिक स्थानों पर नाक व मुंह को हमेशा ढककर रखें। ऐसा न करने पर महामारी अधिनियम के तहत कानूूनी कार्रवाई होगी। जनपद में कोरोना संक्रमित कई मामले आ चुके है, इसलिए और सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी एक व्यक्ति की भूल पूरे समाज पर भारी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी काम से ही घर से बाहर निकले और इस बीमारी से अपना व अपनों का बचाव करें। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। एसपी की यह अपील पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जनपद में पुलिस द्वारा लगातार लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

शामली में एमएसके रोड पर गन्ने से लदे वाहनों के कारण लगा जाम।

शामली में एमएसके रोड पर गन्ने से लदे वाहनों के कारण लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

शामली में धीमानपुरा फाटक पर बाइक सवारों की लगी भीड़।

शामली में धीमानपुरा फाटक पर बाइक सवारों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर लगा जाम।

शामली के वीवी इंटर कॉलेज रोड पर लगा जाम।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed