फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Many including the woman who came to pick up the daughter-in-law were taken hostage

Shamli News: पुत्रवधू को लेने आई महिला सहित कई को बंधक बनाया

Mon, 24 Apr 2023 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Many including the woman who came to pick up the daughter-in-law were taken hostage
-सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कराया बंधनमुक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद में अपनी पुत्रवधू को लेने आई एक महिला व उसके परिजनों को रिश्तेदारों ने बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके परिजनों को बंद कमरे से बाहर निकाला। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जनपद मुजफ्फरनगर के गांव परसौली निवासी इसरार की शादी कस्बे के मोहल्ला मुस्तफाबाद निवासी रईस की पुत्री हिना से दो वर्ष पूर्व हुई थी। घरेलू विवाद के चलते हिना कई माह से अपने मायके में रह रही है। सोमवार को हिना की सास सलमा, देवर इमरान, एक अन्य महिला पुत्रवधू को लेने के लिए आए हुए थे। आरोप है कि पुत्रवधू के परिजनों ने महिला सहित सभी को कमरे में बंद कर दिया। पीड़ितों ने मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने बंद कमरे से दोनों महिलाओं सहित युवक को बाहर निकाला। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed