{"_id":"5ccdd2e9bdec2207066c8fdc","slug":"mandi-me-aane-vaale-har-adikaari-par-nazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में आने वाले हर अधिकारी और कर्मचारियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में आने वाले हर अधिकारी और कर्मचारियों पर नजर
Sat, 04 May 2019 11:29 PM IST
NAVEEN GUPTA
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 04 May 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अखिलेश सिंह ने नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए आने वाले हर अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। उन्होंने वहां पर आने वाले हर कर्मचारी व अधिकारियों की वीडियोग्राफी कराने और सीसी टीवी कैमरों को नॉन स्टॉप चलाने के निर्देश दिए।
शनिवार शाम डीएम अखिलेश सिंह ने नवीन मंडी स्थल पर बनाए गए स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण करते हुए स्ट्राग रूम पर तैनात सीआरपीएफ के जवानों व वहां पर तैनात कर्मचारियों की ड्यूटी रजिस्ट्रर की जांच की। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों व वहां पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों से वार्ता की। साथ ही, सुरक्षा कर्मियों, सीसी कैमरों आदि की गतिविधियों का रजिस्टर का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एडीओ वेदपाल सिंह को निर्देश दिए कि नवीन मंडी स्थल पर आने वाले हर अधिकारी व कर्मचारी की वीडियोग्राफी कराई जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलेगा
संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले के स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निकाय व जल निगम, ग्राम पंचायत आदि समन्वय बनाकर जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व आशाओं के संयुक्त खातों में 10 हजार रूपये का बजट ग्राम स्वास्थ्य समिति के खाते में आता हैं। संयुक्त रूप में स्वास्थ्य विभाग व जिला पंचायत विभाग समन्वय बनाकर खरीद सकते हैं। जिससे गांव में छोटी छोटी बीमारियों में प्रभावी कार्रवाई हो सके। एक सप्ताह में रूप रेखा तैयार कर उन्हें रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।, चेतावनी देते हुए कहा कि जो ग्राम प्रधान धनराशि के खर्च करने में अपनी लापरवाही करेगा। उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में डीएम ने कहा कि गर्मी व बरसात के मौसम में संक्रामक व वैक्टर जनित रोगों पर प्रभावी रोकथाम के लिए मलेरिया विभाग, नगर निकाय को समय-समय पर दवाइयों का छिड़काव करने निर्देश दिए। प्रत्येक शनिवार को सीएमओ कार्यालय में स्थित संक्रामक रोग शाखा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण अत्री को लापरवाह ग्राम प्रधानों को चिह्नित कर उन पर कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ विवेक त्रिपाठी, सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर, एसीएमओ डाक्टर. अनिल कुमार, डाक्टर. नेतराम, डा. केपी सिंह, मलेरिया इंसपेक्टर समीउल्लाह खां, राजेश कुमारी, डीपीआरओ अरुण अत्री, राजेश, अवधेश, आदि मौजूद रहे।