फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   man died of cardiac arrest in the gym in kairana

ससुराल गए आजम की जिम में मौत: नहीं उतरी थी शमा की हाथों की मेहंदी, शौहर की कार्डियक अरेस्ट से गई जान

Sat, 07 Jun 2025 09:24 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना
संवाद न्यूज एजेंसी, कैराना Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 09:24 AM IST
सार

आजम की मौत की सूचना पर गांव कोताना से उसके परिजन भी कैराना पहुंचे और शव को अपने साथ कोताना ले गए। आजम पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और कई साल से बेंगलुरु स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

विज्ञापन
man died of cardiac arrest in the gym in kairana
आजम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

40 दिन पहले हुए निकाह के बाद पहली बार ससुराल आए सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिम में कार्डियेक अरेस्ट से मौत हो गई। दुल्हन की अभी तक हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी और कुदरत ने उसके शौहर को छीन लिया। अचानक युवक की मौत से दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन

साले के साथ जिम गया था आजम
मोहल्ला छड़ियान निवासी मोहम्मद इरशाद की तीन बेटियों में सबसे छोटी बेटी शमा का निकाह 23 अप्रैल को जनपद बागपत के गांव कोताना निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आजम के साथ हुआ था। वह मोहम्मद इरशाद का भांजा भी लगता था। इरशाद ने बताया कि करीब आठ दिन पहले उसकी बेटी ससुराल से अपने घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दामाद आजम घर आया। निकाह के बाद पहली बार दामाद के आने से पूरे दिन खुशी का माहौल रहा। रात करीब साढ़े आठ बजे आजम को उसका साला अजीम भूरा तीतरवाड़ा चुंगी पर स्थित जिम में ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े बदले हुए आया अटैक
अजीम भूरा ने बताया कि वह जिम कर रहा था और उसका जीजा ड्रेस बदल रहे थे, अचानक वे बेहोश हो गए। उन्हें निकट के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे कहीं बाहर ले जाने की सलाह दी। दूसरे अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अजीम के मुताबिक चिकित्सक ने कार्डियक अरेस्ट से मौत होना बताया। बेटी की शादी के 40 दिन बाद दामाद की मौत पर परिजनों में गम का माहौल बन गया और मोहल्ले में शोक छा गया।

विज्ञापन

पांच भाइयों में सबसे बड़ा था आजम
उधर, आजम की मौत की सूचना पर गांव कोताना से उसके परिजन भी कैराना पहुंचे और शव को अपने साथ कोताना ले गए। आजम पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और कई साल से बेंगलुरु स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था।

कार्डियेक अरेस्ट से 25 वर्षीय महिला की हुई थी मौत
कैरान स्थित गांव रामड़ा निवासी कान्हा की पत्नी कोमल को करीब एक माह पहले बच्चा पैदा हुआ था। रामड़ा के ग्राम प्रधान रमेश चंद ने बताया कि बुधवार शाम कोमल चारपाई पर आराम कर रही थी। अचानक सीने में दर्द होने के कारण कोमल ने शोर मचाया और उसके बाद बेहोश हो गई। पहले गांव के ही प्राइवेट डाॅक्टर को बुलाकर दिखाया। डॉक्टर के जवाब देने पर उसे कैराना लेकर आए। जहां पर डाक्टर ने हार्ट फेलियर से उसकी मौत होना बताया।

दिखे ये लक्षण तो कराएं जांच
कार्डियोलोजिस्ट डॉ. उत्सव गुप्ता ने बताया कि युवाओं में कार्डियेक अरेस्ट के मामले बढ़ गए हैं। अगर किसी को चलते हुए अथवा सीढि़यां चढ़ते हुए सांस फूलता हो, सीने में जकड़न रहती हो, बिना कारण खांसी रहती हो तो तुरंत चेस्ट एक्सरे, ईसीजी व ईको करानी चाहिए ताकि समय रहते उपचार किया जा सके। धूम्रपान, नशे व फास्ट फूड से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed