फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Mama-nephrotic death in a car-canter collision

कार-कैंटर की टक्कर में मामा-भांजे की मौत

Sun, 02 Jul 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 02 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mama-nephrotic death in a car-canter collision
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। कैंटर और वैगन आर कार की आमने-सामने हुई जबरदस्त    टक्कर में मामा और भांजे की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित    पांच लोग घायल हो गए। उन्हें  गंभीर हालत होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गंगोह के नानौता चौक निवासी रजनीश कुमार रविवार को अपने परिवार के साथ वैगनआर कार से मां शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। उनके साथ रजनीश का साला शामली निवासी सचिन भी था।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही ये लोग अंबेहटा-सहारनपुर मार्ग पर स्थित गांव टोली के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर की उनकी कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैगनआर के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं, हादसे में कार सवार रजनीश कुमार, उनकी पत्नी राधा, पुत्र केशव व माधव, पुत्री कनक और साला सचिन गोयल के अलावा गाड़ी चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम रहे लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर कोतवाल संजय वर्मा, फंदपुरी चौकी प्रभारी संजय राणा, अंबेहटा चौकी प्रभारी  सुदेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। 

इसके बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने सचिन गोयल (35) व केशव (10) को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल रजनीश कुमार, उनकी पत्नी राधा, पुत्री कनक (12), पुत्र माधव (सात) व चालक अशोक कुमार को गंभीर हालत होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। फंदपुरी चौकी प्रभारी संजय राणा ने बताया कि मृतकों के शवों को पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

दो मौतों से परिवार में मचा कोहराम
शामली। मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी सचिन पुत्र रामशरण अपने परिवार के   साथ शाकंभरी जा रहा था। बताया जाता है कि उसकी कार में उसकी बहन, जीजा था उसका भांजा था, जबकि अन्य परिवार दूसरी कार में थे।

गंगोह-फंदपुरी रोड पर अंबेहटा के पास किसी वाहन चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी, जिसमें सचिन तथा एक अन्य की मौत हो गई थी। यह    सूचना उनके मोहल्ले में पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।    


 पड़ोसियों का भी उनके यहां सांत्वना देने के लिए तांता लग गया। उधर, बुटराड़ा निवासी संदीप साइकिल से हाथी करौछा जा रहा था। सुबह जब      वह बस स्टैंड के पास पहुंचा, तो उसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने      उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed