फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make peace and law and order on festivals: ADM

दीपावली के त्यौहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए

Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Make peace and law and order on festivals: ADM
शामली। दीपावली के त्योहारों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एडीएम वित्त अरविंद कुमार सिंह ने जिले के अफसरों- गणमान्य नागरिकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखे प्रयोग किएं जाए। उन्होंने दीपावली पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में दीपावली पुलिस, प्रशासन और संबंधित अधिकारियों तथा सभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक में एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि इस बार दीपावली पर ग्रीन पटाखे प्रयोग किए जाएं। पटाखों का प्रयोग रात्रि 8 से 10 बजे तक ही कर सकेंगे। लड़ीदार पटाखों का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केवल लाइसेंस धारी ही पटाखों का उत्पादन भंडारण व बिक्री करेंगे। तथा लाइसेंस में दी गई शर्तों का पूर्णत: पालन किया जाएगा। लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कचरा जलाने पर प्रतिबंध है। प्रदूषण की रोकथाम के लिए अब सेटेलाइट से तस्वीरें ली जा रही है। विशेष तौर से धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन भैयादूज पर शहर में जाम न लगने की नौबत न आने पाए। विद्युत आपूर्ति व्यवस्थित करने के लिए सभी अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। एसएसपी श्री राजेश श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ, थानाध्यक्ष सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed