फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make malaria, dengue ward in hospitals for prevention of infectious diseases

Shamli News: संक्रामक रोगों की रोकथाम को अस्पतालों में बनाएं मलेरिया, डेंगू वार्ड

Thu, 08 Jun 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Make malaria, dengue ward in hospitals for prevention of infectious diseases
थाना भवन सीएचसी का निरिक्षण करते स्टेट महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ सुदेश कुमार व जिला मलेरिया
शामली। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रदेश सरकार की टीम, स्टेट एंटोमोलोजिस्ट डॉ. सुदेश कुमार ने सीएचसी थानाभवन और जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को वर्षा ऋतु में बीमारियों की रोकथाम के लिए अस्पतालों में डेंगू व मलेरिया वार्ड बनाने समेत पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को लखनऊ से पहुंचे एंटोमोलोजिस्ट डॉ. सुदेश कुमार पहले सीएचसी थानाभवन पहुंचे। उन्होंने सीएचसी में मलेरिया, डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाइयों व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नवजीत बेदी को निर्देशित किया कि आगामी माह वर्षा ऋतु में मच्छर जनित और संक्रामक रोग का संक्रमण फैल सकता है। इन बीमारियों से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली जाए। इसके बाद उन्होंने जिला संयुक्त चिकित्सालय शामली का औचक निरीक्षण किया गया और वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल से मिले। उन्होंने सीएमओ से कहा कि आगामी माह में मच्छर जनित पब्लिक संक्रामक रोग पर नियंत्रण के लिए सभी अस्पतालों में पर समुचित व्यवस्था कराई जाए। इसके लिए मलेरिया व डेंगू वार्ड बनाए जाए। बीमारियों से निपटने के लिए समस्त दवाएं भी उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी करा ली जाए। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी शामली डॉ. विनय कुमार, वीबीडी कंसलटेंट राजेश कुमारी, मलेरिया निरीक्षक रवि व सुबोध, प्रयोगशाला सहायक अवधेश वाड़ेकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed