फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Make focus on numerical and diagram, you will get good marks

न्यूमेरिकल और डायाग्राम पर बनाएं फोकस, पाएंगे अच्छे अंक

Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Make focus on numerical and diagram, you will get good marks
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाओं का समय नजदीक आता जा रहा है। विधानसभा चुनाव की 10 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित होने की संभावना है। इसे देखते हुए बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें और अच्छे अंक कैसे प्राप्त हो सकते हैं, इस बारे में राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रजनीश कुमार का कहना है कि भौतिक विज्ञान में रिवीजन महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा न्यूमेरिकल और डायाग्राम पर फोकस रखें। ये दोनों स्पष्ट और परफेक्ट होंगे तो परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन

रविवार को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में प्रवक्ता रजनीश कुमार ने बताया कि परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए विद्यार्थियों को समय प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी है। पाठ्यक्रम के अनुसार ही पढ़ाई करें। भौतिक विज्ञान में रिवीजन सबसे महत्वपूर्ण है। क्योंकि छात्रों को प्रत्येक इकाई में बहुत सारे सूत्रों और व्युत्पत्तियों ( सिद्ध करना) से निपटना होता है, इसलिए बार-बार रिवीजन करें। विद्यार्थियों को प्रत्येक व्युत्पत्ति का कम से कम तीन बार अभ्यास करना चाहिए, ताकि परीक्षा में अधिक समय न लगे। परीक्षा की तैयारी के लिए पिछले वर्षों के आए हुये प्रश्नपत्रों का भी अध्ययन आवश्यक है। इससे यह पता चल सकेगा कि प्रश्नों किस प्रकार के आते हैं और उन्हें अच्छी तरह समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा ए प्रैक्टिस मेकस ए मैन परफेक्ट यानि बार-बार अभ्यास करें। बार बार अभ्यास विषय को पूर्णता की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

अच्छे अंक पाने के लिए इनका रखे ध्यान
- पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ें और रिवीजन करते रहे।
- किसी भी आलेख को बिंदुवार समझे।
- आंकिक प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें।
- उंगलियों पर महत्वपूर्ण सूत्र हो ताकि संख्यात्मक प्रश्नों का उत्तर जल्दी से दे सके।
- प्रश्नों के उत्तर के साथ आवश्यकतानुसार डायग्राम (चित्र) सुंदर व स्पष्ट हो।
- प्रश्नपत्र में आए सवालों केे ध्यान से पढ़े।
- प्रश्नपत्र पूरा हल करने के बाद पुन: अवलोकन करें, ताकि कहीं त्रूटि हो तो उसे सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed