फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   mahila ki maut par parijano kaa hungaama

महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा

Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 07 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
mahila ki maut par parijano kaa hungaama
file - फोटो : amarujala
कस्बे में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसकी विधवा मां ने पुलिस को पति सहित कई लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत जनपद के ईदगाह बस्ती निवासी विधवा हसीना ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 10 वर्ष पूर्व उसकी बेटी नईमा की शादी कांधला कस्बे के मोहल्ला चार खंभा निवासी आसिफ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही बाइक और नकदी की मांग का लेकर नईमा प्रताड़ित किया जाने लगा था। शुक्रवार दोपहर नईमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग कांधला पहुंचे और ससुराल पक्ष के लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों के साथ हाथापाई भी की। पीड़िता ने पुलिस को पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में हंगामा भी किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed