फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Maharishi Valmiki Jayanti and Air Force Day celebrated

महर्षि वाल्मीकि जयंती और वायु सेना दिवस मनाया

Sun, 09 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki Jayanti and Air Force Day celebrated
महर्षि वाल्मीकि जयंती और वायु सेना दिवस मनाया
विज्ञापन

शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शामली में महर्षि वाल्मीकि जयंती और भारतीय वायुसेना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र व वायु सेना के महत्व की जानकारी दी।
कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम में आचार्य पवन कुमार ने भारतीय वायुसेना के बारे में विद्यार्थियों को बताया कि वायु सेना देश की सुरक्षा के लिए कार्य करती है। पूर्व में इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इस सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते हैं। हमें भारतीय वायुसेना के पराक्रम एवं शौर्य को नमन करना चाहिए।
विज्ञापन

आचार्य बिजेंद्र कुमार ने महर्षि वाल्मीकि के बारे में बताया कि महर्षि वाल्मीकि आदि कवि के रूप में जाने जाते है। उन्होंने रामायण की रचना करके भारतीय जनमानस के मन में श्रीराम के मानवीय गुणों को उकेरने का कार्य किया। महर्षि वाल्मीकि सदैव हमारे लिए अनुकरणीय रहेंगे। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने छात्रों को महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र की शिक्षा दी और भारतीय वायुसेना के महत्व को समझाया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, आचार्य अशोक सोम, प्रीतम सिंह, मोहर सिंह, नीटू कश्यप, मधुबन शर्मा, सुभाष चंद, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार, अंकुर कुमार, नितिन कुमार, विकास शर्मा, अंकित भार्गव, सुखदेव, प्रदीप कुमार, विजय त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रिजेश सैनी ने किया।

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक।

शामली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते शिक्षक।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed