फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Madrasa students stopped at pheasant post

इमरजेंसी में ही जाएं सहारनपुर, आईकार्ड और डॉक्टर का पर्चा साथ लेकर

Mon, 23 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Madrasa students stopped at pheasant post
मदरसा छात्रों को तीतरो चौकी पर रोका
विज्ञापन

शामली। जिले से सटे सहारनपुर में लॉकडाउन होने के बाद सहारनपुर पुलिस प्रशासन ने जनपद से सटी सीमाओं को सील कर दिया है। सीमा पर अस्थायी चौकियां बनाकर लोगों को लॉकडाउन की वजह से प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को छुट्टी होने के बाद सहारनपुर अपने घर लौट रहे कांधला क्षेत्र के मदरसा छात्रों को तीतरो चौकी पर ये समस्या आई। मदरसा संचालकों की सूचना पर एसपी शामली ने सहारनपुर के पुलिस अधिकारियों से बात कर छात्रों के आईकार्ड के आधार पर छात्रों को निकलवाया। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि वे घरों में रहें। बेहद इमरजेंसी में ही वहां जाएं और आईकार्ड और डॉक्टर का पर्चा साथ लेकर।
जनपद की चौसाना सीमा सहारनपुर से सटी है। वहां पर सहारनपुर की गंगोह पुलिस ने अपनी चौकी खोल दी है। इसके अलावा जलालाबाद से आगे सहारनपुर की तीतरो कस्बा सटा है। वहां भी पुलिस चौकी बना दी गई और शामली से आने वालों को प्रवेश नहीं दिया गया। कांधला क्षेत्र के एक मदरसे में कोरोना के चलते अवकाश हो गया है। वहां रह रहे सहारनपुर जनपद के छात्र सोमवार को घर लौट रहे थे, तो तीतरो पुलिस चौकी पर उन्हें लॉकडाउन की वजह से रोक दिया गया। छात्रों ने अपने मदरसा संचालकों को सूचना दी। संचालकों ने एसपी को सूचना देकर पूरा मामला बताया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि उन्होंने तीतरो चौकी पर वहां के एसपी देहात से बात की और पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन छात्रों को आईकार्ड आदि कागजातों के आधार पर जाने दिया गया। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सहारनपुर में लॉकडाउन है। ऐसे में किसी की भी आवाजाही कानून प्रतिबंधित होती है। ऐसे में बेहतर होगा कि लोग सहारनपुर ना जाएं। यदि कोई बीमारी या विकट परिस्थिति बनती हैं तो अपने संबंधित दस्तावेज जैसे कालेज आदि का आईकार्ड, कोई गंभीर बीमार मरीज है तो उसके डॉक्टर के पर्चे, डॉक्टर की रेफर स्लिप आदि तमाम दस्तावेज ले जाने चाहिए। वैसे कोरोना वायरस से बचाव का सबसे बेहतर तरीका अपने घर में ही रहने का है। जनपदवासियों से भी अपील है कि वे पूरा प्रयास करें कि घर में ही रहें। वर्क टू होम करें।
विज्ञापन

चौसाना के लोगों को होगी परेशानी
चौसाना। शामली के चौसाना और दाढीनगर की सीमा सहारनपुर से मिलती है। सहारनपुर में लॉकडाउन के बाद वहां की पुलिस ने जिले की सीमा पर चौकी लगाई है। चौसाना कस्बे में सहारनपुर की गंगोह पुलिस ने अस्थायी चौकी बनाई है और लॉकडाउन की वजह से यहां पर आवाजाही बंद करा दी है। केवल एंबुलेंस ही दिनभर आती जाती रही, जिससे कुछ लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल गंगोह में अच्छे बाजार और डॉक्टर आदि की सुविधा है। चौसाना क्षेत्र के लोग वहीं पर खरीदारी करते हैं और डॉक्टर के यहां उपचार कराते हैं। ऐसे में आवाजाही बंद होने से लोग परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed