शामली/कैराना। आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर शहर कोतवाली और कैराना कोतवाली में पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया गया।
शुक्रवार को कोतवाली में एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को दंगे की स्थिति में आंसू गैस, टीयर गैस गन, रबर बुुुलेट आदि के बारे में जानकारी दी।
कैराना कोतवाली में शुक्रवार सुबह हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर व डंडे के साथ पुलिसकर्मी इकट्ठा हुए। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने दंगा होने की स्थिति में दंगाइयों पर काबू पाने के गुर सिखाए। पुलिसकर्मियों से आंसू गैस के गोले, टीयर गैस गन व रबर बुलेट गन को लोड करने और चलाने का अभ्यास कराया। उन्हें बताया कि 12 बोर की पंप गन पुलिस फोर्स के लिए सबसे अच्छा हथियार है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने हल्का दरोगाओं को अपने क्षेत्र के आपराधिक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध मुचलका पाबंद की कार्रवाई के निर्देश दिए।