{"_id":"636163db884ff6593c2005a0","slug":"made-aware-of-traffic-rules-by-taking-out-rally-shamli-news-mrt6117924103","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
शामली पुलिस लाइन में यातायात जागरूकता रैली में मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में यातायात नवंबर माह का मंगलवार को शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। एसपी अभिषेक ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। चौराहों पर पुलिसकर्मियों ने हेलमेट न लगाने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक करने के लिए यातायात नवंबर माह शुरू किया गया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी अभिषेक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली निकाली। रैली में आगे बाइक पर यातायात पुलिसकर्मी रहे और उनके पीछे एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थी शामिल रहे। रैली पुलिस लाइन से चलकर माजरा रोड, भिक्की मोड़ शिव चौक, एमएसके रोड होते हुए वीवी इंटर कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इसके बाद दोपहर में साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों पर विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने यातायात पुलिस के साथ वाहनों का संचालन कराया। इस दौरान बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर सीओ सिटी यातायात बिजेंद्र सिंह भड़ाना और यातायात प्रभारी संजय राणा आदि मौजूद रहे।

शामली फव्वारा चौक पर यातायात नियंत्रित करती एनसीसी कैडेट्स।- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन