फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Made aware of the harm caused by plastic

प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति सजग किया

Sun, 06 Mar 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Made aware of the harm caused by plastic
कांधला में एनएसएस शिविर में स्लोगन के माध्यम से बस्ती के लोगों को जागरूक करती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में चौथे दिन स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान करते हुए क्यारियों की निराई की और पेड़-पौधों को पानी दिया गया। इसके बाद बस्ती की महिलाओं को एकत्रित कर जनसंख्या नियंत्रण, स्वच्छता, सफाई, प्लास्टिक का प्रबंधन और कोविड-19 से बचाव आदि जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी गौतम ने प्लास्टिक से स्वास्थ्य और पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। स्वयंसेविकाओं ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर छीन रहा है जीवन हमारा यह प्लास्टिक है हत्यारा, प्लास्टिक को हटाना है पर्यावरण को सुरक्षित बनाना है, कदम-कदम से प्लास्टिक हटाएं, आओ धरती को स्वर्ग बनाएं आदि नारों के माध्यम से बस्ती के लोगों को जागरूक किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की हिना ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की आरती उपाध्याय ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की मनु तृतीय स्थान प्राप्त किया। बौद्धिक सत्र के दौरान स्वयं सेविकाओं ने जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता शीर्षक पर समूह परिचर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed