फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   M.M. entrusted to the SP

सपाइयों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 May 2017 12:13 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
M.M. entrusted to the SP
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जिले में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा चेतावनी दी कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को सपा के सदस्यता अभियान के प्रभारी डॉ. सुधीर पंवार,सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताने कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए डीएम इंद्र विक्रम सिंह को सौंपा।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। प्रदेश सरकार के दो माह के काल में 56 डकैती, 863 लूट, 775 बलात्कार होने से कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। बदमाशों पर पुलिस का भय खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेताओं ने कहा कि मंडल में जहां तीन बार असामाजिक तत्वों ने दंगा फैलाकर अशांति पैदा कर रहे हैं। गन्ना राज्यमंत्री के क्षेत्र के एक गांव रसीदगढ़ में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया जा चुका है। कार सवार बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर युवक का अपहरण कर चुके है। 

शामली में कपड़ा व्यापारी को नशीला पदार्थ खिलाकर 70 हजार की लूट, जिजौला गांव में महिला से छेड़खानी में गोली कर हत्या, झिंझाना के बेदखेड़ी गांव में किसान पर फायरिंग कर बदमाशों से लूटपाट समेत दस आपराधिक घटनाएं हुई है।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, ठाकुर जयप्रकाश, अय्यूब जंग, जहीर मलिक, दिनेश तायल, कादिर सदीकी, अशोक चेयरमैन ऊन, वतन सिंह सैनी, संजय राणा, सुशील पांचाल, सुभाष, विजय कौशिक, उमेश प्रधान, सुनील कुुमार, हरवीर सिंह संजय प्रधान, शरीफ, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप पाल, जावेद जंग, रफीक प्रदीप  सिभांलका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed