फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Low enrollment of children in council schools is heavy on the instructors

Shamli News: परिषदीय स्कूलों में बच्चों का कम नामांकन अनुदेशकों पर भारी

Wed, 07 Jun 2023 05:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Low enrollment of children in council schools is heavy on the instructors
-100 से कम बच्चों की संख्या वाले स्कूलों से हटेंगे अनुदेशक, शासन ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

-अनुदेशकों को दिया पसंद वाला स्कूल चुनने का अधिकार, ऑनलाइन करना है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिन परिषदीय स्कूलों में अब बच्चों की संख्या सौ से कम है, उनमें से अनुदेशकों को हटाया जाएगा। इसके बाद उन्हें दूसरे स्कूलों में भेजा जाएगा। साथ ही अनुदेशकाें को स्कूल चुनने का अधिकार भी दिया है।स्कूल चुनने के लिए 16 जून तक का समय है। यदि वे ऑनलाइन आवेदन नहीं करते हैं तो फिर डीएम स्तर वाली कमेटी उनको दूसरे स्कूल में भेज देगी।
दिन प्रतिदिन परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम होती जा रही है, जिसका प्रभाव अनुदेशकों व शिक्षकों पर पड़ता नजर आ रहा है। अब जिन परिषदीय स्कूलों में छात्रों की संख्या सौ कम रह गई है, उन स्कूलों में अनुदेशकों को नहीं रखा जाएगा। क्योंकि वहां पहले से ही शिक्षक पर्याप्त मात्रा में है। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। अनुदेशकों को अपने पसंद वाले स्कूल में भेजने के लिए मौका दिया गया है। बीएसए कोमल ने बताया कि सौ से कम वाले स्कूलों के अनुदेशक 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर अपने नजदीक वाले उच्च प्राथमिक व कंपोजि स्कूल को चुन सकते हैं। इसके अलावा जिन परिषदीय स्कूलों में सौ से अधिक बच्चे हैं, वहां के अनुदेशक दूसरे स्कूल में आवेदन 26 जून और जो अनुदेशक जनपद के अंदर किसी भी स्कूल में जाना चाहता है तो वह 26 जून से 28 जून तक आवेदन कर सकता है। इसके बाद निदेशालय से उनको स्कूल में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

--

शासन ने कमेटी का गठन किया
जनपद स्तर पर अनुदेशकों का नवीनीकरण करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्राचार्य सदस्य, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य और बीएसए को सदस्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed