फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lord Parshwanath's Rath Yatra Festival celebrated with pomp

Shamli News: धूमधाम से मनाया गया भगवान पार्श्वनाथ का रथयात्रा महोत्सव

Sun, 12 Mar 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshwanath's Rath Yatra Festival celebrated with pomp
जलालाबाद   जैन मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में विधायक अशरफ अली व  चेयरमैन गफफार  का स्वा
- रथयात्रा का श्रद्धालुओं ने किया जगह-जगह स्वागत, प्रसाद का वितरण किया
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। भगवान पार्श्वनाथ का रथयात्रा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भव्य रथयात्रा में धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। उसके बाद वहां प्रसाद का वितरण किया गया।
जलालाबाद के विख्यात जैन तीर्थ 1008 भगवान पार्श्वनाथ अतिशय क्षेत्र में भगवान पार्श्वनाथ का वार्षिक रथयात्रा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह सर्वप्रथम ध्वजारोहण कार्यक्रम सतेंद्र कुमार जैन, राजीव जैन द्वारा किया गया। उसके बाद भगवान पार्श्वनाथ की वेदी पर पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम पंडाल में पार्श्वनाथ भगवान के चित्र का अनावरण नेमचंद जैन ने किया। दीप प्रज्वलन अरिहंत कालेज आफ ग्रुप हरिद्वार के दीपक जैन ने किया। सकल जैन समाज एवं प्रदीप जैन ने संत मुनि श्री 105 समर्पण सागर जी महाराज को शास्त्र भेंट किए।
विज्ञापन

सभी धार्मिक आयोजन पंडित सनत कुमार जैन ने संपन्न कराए। जिसके बाद रथयात्रा महोत्सव प्रारंभ हुआ, जिसमें भगवान पार्श्वनाथ के भव्य रथ को भक्त पैदल ही खींचकर ले जा रहे थे। शोभायात्रा में देश भक्ति से ओतप्रोत भारत स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, भगवान महावीर का पशु-पक्षी प्रेम आदि की भव्य झांकियों के साथ ही भजन मंडली और कई बैंडबाजे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों मोती बाजार, प्रताप नगर, कुरैशी चौक, बंबा चौक, प्रताप चौक, कटेहरा चौक, नीलगरान चौक गांधी चौक से होते हुए आर्यनगर स्थित मंदिर परिसर में पहुंचकर श्रीजी के अभिषेक के साथ संपन्न हुई। यात्रा का अनेक स्थानों पर नगरवासियों द्वारा फूल वर्षा एवं जलपान के साथ स्वागत किया। कस्बे के मुरारी लाल नारंग, राजेंद्र प्रसाद भगत, राजकुमार कंसल, शुभम शर्मा, दीपक शर्मा आदि का सहयोग रहा।

जलालाबाद   जैन मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में विधायक अशरफ अली व  चेयरमैन गफफार  का स्वा

जलालाबाद   जैन मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में विधायक अशरफ अली व  चेयरमैन गफफार  का स्वा

जलालाबाद   जैन मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में विधायक अशरफ अली व  चेयरमैन गफफार  का स्वा

जलालाबाद   जैन मंदिर में आयोजित रथ यात्रा महोत्सव में विधायक अशरफ अली व  चेयरमैन गफफार  का स्वा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed