शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में 16वां वार्षिकोत्सव का विशेष पूजन अर्चना के साथ मनाया गया। मंदिर में गुब्बारों से सजाया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। मंदिर के प्रधान सलील द्विवेदी और भाजपा विधायक तेजेेंद्र निर्वाल की ओर से असहाय गरीब लोगों को कंबल वितरित किए गए।
शनिवार सुबह 10 बजे श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के वार्षिकोत्सव में मुख्य यजमान के उद्यमी कपिल गोयल परिवार को पंडित अनिल कुमार पांडे, मोहित कुमार वशिष्ठ, वीरेंद्र कुमार शास्त्री, अशोक शर्मा, अंजनी तिवारी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना का कार्य संपन्न कराया। मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल, मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी द्वारा साधु-संतों, जरूरतमंद लोगों को 250 कंबल वितरण किया गया। वार्षिकोत्सव मंदिर समिति के महासचिव राजकुमार मित्तल, जिला कोषाध्यक्ष जोगेंद्र पाल सेठी, भाजपा नेता पुनीत द्विवेदी, रमेश धीमान, जिला ईट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, अरविंद जैन, संदीप नामदेव, सूरज चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, खुशीराम अरोरा अमित प्रजापति, धर्मेंद्र कंबोज, मुकेश मैनेजर आदि रहे।