फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Locked the power plant and staged a protest

Shamli News: बिजलीघर पर ताला जड़कर दिया धरना

Sat, 19 Oct 2024 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 19 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Locked the power plant and staged a protest
चौसाना बिजली घर पर धरने पर बैठे ग्रामिणों के बीच बोलते बिजली विभाग के जेई व थानाप्रभारी ।
चौसाना। एक माह पहले गांव पठानपुरा में हुई रामलीला के दौरान अवर अभियंता द्वारा बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए 40 हजार रुपये जुर्माना लगाने के विरोध में भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ पश्चिमी उप्र की क्षेत्रीय मंत्री रूबी चौधरी ने ग्रामीणों के साथ चौसाना बिजलीघर पर धरना दिया। ग्रामीणों ने बिजलीकर्मियों को बाहर निकालकर बिजलीघर पर ताला जड़ दिया और पांच घंटे से ज्यादा समय तक पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद रखी। देर शाम थाना प्रभारी के समझाने पर बिजली चालू की गई। रात तक धरना जारी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा की नेता रूबी चौधरी ग्रामीणों के साथ चौसाना बिजलीघर पर पहुंचकर धरने पर बैठ गई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव पठानपुरा में एक माह पहले हुई रामलीला के आयोजन करने वालें लोगो पर अवर अभियंता मोमीन खान ने चोरी का आरोप लगाते हुए करीब 48 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अवर अभियंता ने इस मामले में केस खत्म करने करने के लिए आयोजकों से 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि रामलीला का आयोजन प्रशासनिक शर्तो व नियमों के अनुसार किया गया। कलाकारों के लिए गांव के जनेश्वर प्रसाद के घर का एक कमरा रहने के लिये दिया गया था, जिस पर विद्युत विभाग की टीम ने छापा मारकर विद्युत चोरी पकड़े जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था और 48 हजार का जुर्माना लगा दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि अवर अभियंता ने जानबूझकर धर्म विरोधी कार्य किया है। रूबी चौधरी का कहना है कि उन्होंने जेई मोमीन खान को धरने की जानकारी देते हुए मौके पर आने की बात कही, लेकिन उसने तबियत खराब बताकर उसने आने से मना कर दिया, जबकि हाजिरी रजिस्टर में उनकी अनुपस्थिति नहीं भरी हुई थी। उन्होंने कहा अवर अभियंता ने गलत मानिसकता के कारण राम के नाम पर धावा बोलकर आयोजको पर जुर्माना लगा दिया। जो राम के नाम पर घात जैसा है। दोपहर दो बजे तक किसी विद्युत अधिकारी के न आने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर ताला जड़ दिया और क्षेत्र के गांव चौसाना, पठानपुरा, भड़ी, भड़ी कोरियान, भड़ी भरतपुरी व सुंदरनगर समेत पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद करा दी। शाम को आधे घंटे के लिए बिजली चालू कराई गई। इसके बाद फिर बंद करा दी गई। देर शाम करीब सात बजे झिंझाना थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को क्षेत्र की बिजली समस्या से परेशान होने का हवाला दिया। इसके बाद विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। देर रात तक धरना जारी है। धरनारत ग्रामीणों का कहना है जब तक विद्युत अधिकारी मौके पर नहीं आते तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

उधर, जेई मोमीन खान का कहना है कि 25 सितंबर को बिजली चोरी पकड़ी गई थी। साक्ष्य के तौर पर उसका वीडियो भी है। रामलीला स्थल उस मकान से काफी दूर है। इस मामले को दूसरा रूप देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने किसी से रिश्वत नहीं मांगी। रिश्वत मांगने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन




------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed