फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lockdown violation lawsuit filed against 11 people

11 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Mon, 25 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lockdown violation lawsuit filed against 11 people
शामली में आजाद चौक पर ड्रोन से जानकारी लेते कोतवाली प्रभारी - फोटो : SHAMLI
11 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दो दुकानदारों समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रविवार को शहर कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मोहल्ला पंसारियान में सलीम, जफर, इरशाद, अनीस, नफीस और नफीस बिना मास्क लगाए घर के बाहर बिना किसी काम के घूमते हुए पकड़े गए। इनके खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसके अलावा बिना अनुमति के लोहे की दुकान खोलने और मुंह पर मास्क न लगाने पर मोहल्ला धर्मपुरा निवासी नितिन और कमल के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गफ्फार, सलमान निवासी मोहल्ला कलंदरशाह, मोहसिन निवासी सती मंदिर के निकट चांद मस्जिद मोहल्ला नई बस्ती बिना मास्क के घर के बाहर घूमते हुए मिलने पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा करने पर अमित और शिवकुमार का शांति भंग में चालान किया गया।
विज्ञापन

उधर, जनपद में लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने 108 वाहनों के चालान किए और दो वाहन सीज किए। इसके साथ ही 18700 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। लॉकडाउन उल्लंघन में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। 17 लोगों के खिलाफ 14 मुकदमे अलग-अलग थाने में दर्ज किए गए।

शामली आजाद चौक में गस्त करते पुलिसकर्मी

शामली आजाद चौक में गस्त करते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed