फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lockdown: Stay safe, so practice restraint

लॉकडाउन होने पर पुलिस ने बंद कराई दुकानें

Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Stay safe, so practice restraint
झिंझना में हरियाणा सीमा सील के दौरान यमुना पुल पर वाहन रोकती पुलिस - फोटो : SHAMLI
लॉकडाउन होने पर पुलिस ने बंद कराई दुकानें
विज्ञापन

झिंझाना/चौसाना। जिले में लॉकडाउन होने पर पुलिस ने एनाउंस कर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद कराए। चौसाना में लॉकडाउन होने पर पुलिस ने व्यापारियों को 15 मिनट का समय देकर प्रतिष्ठानों को बंद करने का समय देते हुए एनाउंस किया। इसके बाद बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया।
मंगलवार दोपहर को पुलिस ने एनाउंस कर व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की। इसके बाद जिन व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद नहीं की तो पुलिस ने उन्हें सख्ती से बंद कराया। लॉकडाउन की घोषणा के बाद अपने वाहनों को लेकर सड़कों पर घूम रहे लोगों के वाहनों का पुलिस ने आनलाइन चालान किया है। चौसाना क्षेत्र में छह, ऊन में दो, झिंझाना में चार व अहमदगढ़ में एक वाहन को सीज किया गया है।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता में भी पुलिस ने एनाउंस कर लॉकडाउन होने की जानकारी दी और दुकानें बंद कराई। थानाध्यक्ष संदीप बालियान ने लोगों से लॉकडाउन का पालन कर अपने घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी और किराना की दुकानों पर लगी रही भीड़
झिंझाना। मंगलवार को सुबह सात बजे से ही बाजार में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिये सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। किराना व्यापारियों ने पुराने दाम पर ही सामान दिया, जबकि सब्जी वालों ने महंगे दामों पर सब्जी बेची। तीन दिन में सब्जियों के दाम तीन गुना तक पहुंच गए। ग्राहकों का कहना था कि उन्हें नहीं पता कि कितने दिन का संकट है, इसलिए जरूरत का सामान अधिक खरीदा है।

प्रधानों को देश-विदेश से आए लोगों की सूची उपलब्ध कराने के आदेश
चौसाना। एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, लेखपाल ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पंचायत में लगे सभी कर्मियों को उन लोगों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जो लोग अन्य प्रदेशों में रहकर नौकरी, कारोबार करने वाले कुछ समय पहले अपने घर लौटे है और उनको नजला, जुखाम, बुखार, सिर दर्द की समस्या है तो उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए। साथ ही लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने लोगों से अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed