{"_id":"5f21c0498ebc3e63906f1b57","slug":"limited-buses-of-up-roadways-will-run-in-districts-shamli-news-mrt493706732","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: दूसरे राज्यों के लिए यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की नही मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन: दूसरे राज्यों के लिए यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की नही मिली अनुमति
विज्ञापन
शामली। कोरोना लॉकडाउन में रक्षाबंधन पर दूसरे प्रदेशों के लिए रोडवेज बसों-ट्रेनों का संचालन बंद रहने से लोगों को दिक्कत होगी। सवारियों को प्राइवेट और निजी वाहनों से हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों की यात्रा करना होगी।
तीन अगस्त को रक्षाबंधन के मद्देनजर यूपी रोडवेज ने सीमित रोडवेज बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है। हालांकि कोरोना लॉकडाउन में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को दिल्ली- हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए यूपी रोडवेज की बसों के संचालन की अनुमति नहीं मिली है। यूपी रोडवेज अफसरों के मुताबिक सहारनपुर रीजन से, उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, हरियाणा के यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला, चंडीगढ़, शिमला, कुरुक्षेत्र, करनाल, रोहतक, सोनीपत, दिल्ली- राजस्थान, मध्यप्रदेश के शहरों के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता था। सहारनपुर रीजन के आरएम मनोज त्रिवेदी का कहना है कि रक्षाबंधन पर दूसरे प्रदेशों के लि यूपी रोडवेज की बसों के संचालन के लिए अनुमति नहीं मिली है। यूपी रोडवेज की बसों का सीमित संचालन किया जाएगा। कोरोना लॉकडाउन में रक्षाबंधन की अवधि में रोडवेज बसों में स्टैडिंग सवारियों पर प्रतिबंध रहेगा।
-------
12 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन स्थगित
शामली। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन में दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे खंड पर 22 ट्रेनों का संचालन चार माह पांच दिन से बंद है। इससे रक्षाबंधन पर दिल्ली, उत्तराखंड, व दूूूसरे राज्यों में सवारियां ट्रेनों से नहीं जा पाएगी। उनका कहना है कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू 24 मार्च से कोरोना लॉकडाउन शुरू होने से 12 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन बंद है।
विज्ञापन
शामली से होकर यूपी रोडवेज की दूूसरे प्रदेशों में जाने वाली बसों का आंकड़ा
डिपो शहर बसों की संख्या
1- शामली- करनाल- 7
2- गढ़ डिपो- कुरुक्षेत्र- 2
3- सहारनपुर- दिल्ली- 10
4- छुटमलपुर - दिल्ली- 4
5- मुजफ्फरनगर- दिल्ली- 2
6- खतौली- दिल्ली- 2
7- मेरठ- अंबाला- 2
8- मुजफ्फरनगर - पानीपत- 8
9- मेरठ- पानीपत- 2
10-सहारनपुर - हरिद्वार- 2
11-बड़ौत - लोनी- देहरादून- 8
कुल रोडवेज बसें 49