फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Light rain likely on Sunday and Monday

Shamli News: रविवार-सोमवार को हल्की बारिश की संभावना

Sun, 03 May 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 03 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Light rain likely on Sunday and Monday
शामली में माजरा रोड पर धूप से बचने के लिए कपड़ा ढ़क कर जाती छात्राएं । संवाद
शामली। जिले में शनिवार सुबह से ही दिनभर तेज धूप निकली रही। तेज धूप से बचने के लिए लोग घरों के अंदर रहे, जिससे बाजारों व सड़कों पर आवाजाही कम रही। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार व सोमवार को गरज-चमक, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बारिश व ओलावृष्टि के बाद लगातार दूसरे दिन शनिवार को सुबह कुछ समय के लिए हल्के बादल छाए रहे। इसके बाद मौसम साफ होने के कारण दिनभर धूप निकली रही। धूप निकलने से मौसम गर्म होने से लोग गर्मी में परेशान रहे। गर्मी में जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से जिले के तापमान में कोई बदलाव न होकर स्थिर चल रहा है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि रविवार व सोमवार को चमक-गरज व तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed