फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Life stuck in the cane vehicles jam

गन्ना वाहनों के जाम में फंस गई जिंदगी

Fri, 11 May 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Fri, 11 May 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Life stuck in the cane vehicles jam
स्ट्रेचर पर मरीज को अस्पताल ले जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
शामली में तीन दिन से अपर दोआब शुगर मिल में गन्ना डालने को लेकर मची आपाधापी से शुक्रवार को भी जारी रही। हालात यह हो गए कि गन्ना लदे वालों ने पूरा शहर जाम हो गया। स्कूली वाहनों के साथ ही एंबुलेंस में भी जाम में फंस गई। जाम न खुलता देख तीमारदारों ने घायल को एंबुलेंस से स्ट्रेचर पर घायल को लिटाया और पैदल ही अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि तीन दिन पूर्व सरशादी लाल समूह की अपर दोआब चीनी मिल में शाफ्ट टूट जाने से 10 घंटे तक पेराई बंद रही थी। इसके बाद भी पेराई ठीक से नहीं हो पा रही है, जबकि किसानों में गन्ना डालने को लेकर आपाधापी मची है। बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह तक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली, बुग्गी आदि वाहन शुगर मिल रोड से लेकर एमएसके रोड पर खड़े रहे। गन्ना लदे वाहनों की बेतरतीब लाइनें लग गईं। इससे अन्य वाहनों भी जहां के तहां फंस गए। शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम तक शामली में अग्रसेन चौक, अस्पताल रोड़, हनुुमान रोड, कमला कालोनी, नेहरू रोड, तालाब रोड पर ट्रैफिक जाम रहा। एक तरफ शिवचौक तक वाहनों की लाइन पहुंच गई थी, तो दूसरी तरफ वीवी इंटर कॉलेज तक वाहन खड़े रहे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव बंतीखेड़ा निवासी गुलबहार को हादसे में घायल होने पर एंबुलेंस से शामली सीएचसी ले जाया जा रहा था। उसकी एंबुलेंस हनुमान रोड पर ट्रैफिक जाम में फंस गई। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। जाम की भयंकर स्थिति देख परिजनों ने उसे स्ट्रेचर पर लिटाया और पैदल ही अस्पताल लेकर पहुंचे। उधर, ट्रैफिक जाम में स्कूली वाहन भी फंसे रहे। स्थिति यह थी कि पैदल जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। किसी ने गन्ना लदे वाहनों के नीचे से होकर रास्ता बदला तो कोई उन पर चढ़ कर अपने गंतव्य तक पहुंचा।
विज्ञापन
एएसपी जाम में फंसे तो बना प्लान शामली। तीन दिनों से शहर गन्ने के जाम से जूझ रहा है। मगर, हैरत की बात यह रही कि तीन दिन से शहर के लोग इस जाम के झाम को झेल रहे है, लेकिन पुलिस और प्रशासन से इससे निजात दिलाने के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है। शुक्रवार को इसमें एएसपी श्लोक कुमार की कार भी फंस गई। इसके बाद पुलिस ने गन्ना लदे वाहनों को फटाफट हटवाया। साथ ही जाम की इस समस्या से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए प्लान बनाकर अमल शुरू हुआ। एएसपी ने बताया कि फोर्स लगाकर गन्ने के वाहनों को धीरे-धीरे निकाला जा रहा हैं। गन्ने के वाहनों को शहर के बाहर रोकने के निर्देश दिए हैं। किसानों से एक साथ गन्ने की बोगियां न लाकर रुक-रूक लाने के लिए कहा जा रहा है। किसान और नेताओं से सहयोग की अपील की जा रही हैं। जाम से बचाने के लिए वाहनों को वन साइड चलने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार ब्रेक डाउन होने से मिल हो रही बंद शुगर मिल के महाप्रबंधक (केन) कुलदीप पिलानिया ने बताया कि तीन दिनों से चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने से पेराई प्रभावित रही है। मिल की 60 हजार क्विंटल पेराई क्षमता है, मगर 40 से लेकर 45 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति हो रहा है। जारी किया गन्ने का इंडेंट शनिवार की दोपहर तक खत्म होने से शहर में जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। उधर, शामली गन्ना सहकारी विकास समिति के विशेष सचिव मुकेश राठी ने बताया कि चीनी मिल की शाफ्ट टूटने मिल में लगातार ब्रेक डाउन हो रहा है। इससे लगाकर मिल बंद हो रही है। मिल बंद होने से लगातार शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम हटने में कम से कम एक दिन ओर लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed