फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Leopard in Mandawar, panic among villagers

Shamli News: मंडावर में तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Tue, 11 Jun 2024 04:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 11 Jun 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Leopard in Mandawar, panic among villagers
कैराना के मंडावर में तेंदुए की दहशत के चलते इक्टठा हुए ग्रामीण-संवाद
कैराना। रविवार की रात में गांव मंडावर में तेंदुए के हमले में मारी गई चार वर्षीय बच्ची के शव को पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं ग्रामीणों में तेंदुए को लेकर दहशत बनी हुई है। वन विभाग के अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए है। ग्रामीणों ने जल्द तेंदुए के नहीं पकड़े जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 10 बजे गांव मंडावर में अपने नाना लियाकत के घर पर रह रही चार वर्षीय अंशा को घर के बाहर से ही तेंदुआ घसीट कर पापुलर के पेड़ों के बीच ले गया था। ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ बच्ची छोड़कर जंगल में भाग गया था। तेंदुए ने बच्ची का आधा चेहरा व गर्दन खा रखी थी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम बच्ची के शव को गांव मंडावर लाया गया जिसके बाद शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
विज्ञापन


तीन साल से नाना के घर रह रही थी अंशा
तेंदुए का शिकार बनी अंशा की नानी फरमूदा ने बताया कि अंशा जब एक साल की थी तभी उन्होंने उसे अपने पास रख लिया था। अंशा की मां जुल्फाना व पिता फारूख जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली के गांव तिसंग में रहते हैं। अंशा की मौत की खबर के बाद ही उसके माता-पिता यहां आए। रविवार रात अंशा कटोरा लेकर चचिया नाना के घर से चावल लेने के लिए गई थी। इसी दौरान तेंदुए ने उसे अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत के चलते लाठी डंडे लेकर झुंड में खेतों में जा रहे किसान

तेंदुए की दहशत के चलते किसान झुंड में शामिल होकर तथा हाथों में लाठी डंडे लेकर अपने खेतों में जा रहे है। सभी को डर सता रहा कि न जाने किधर से आकर तेंदुआ हमला कर दे।


बसेड़ा में भैंस पर हमले की सूचना पर दौड़ी वन विभाग की टीम

मंडावर में मौजूद वन विभाग के कांस्टेबल जोगिंद्र ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे उन्हें सूचना मिली की गांव बसेड़ा में तेंदुए ने एक भैंस पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनकी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सूचना फर्जी पाई गई। वहां किसी भैंस पर हमले की जानकारी नहीं मिली।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी साजिद खौफ में

मंडावर निवासी साजिद ने बच्ची को तेंदुए द्वारा निवाला बनाते हुए खुद अपनी आंखों से देखा था। साजिद ने घटना के बारे में बताया कि रविवार रात करीब साढे 9 बजे वह लियाकत के मकान के पास यमुना तटबंध पर ट्रांसफार्मर के पास था। इसी दौरान बच्ची के रोने व कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद अंशा के गायब होने का पता चला। उसने टार्च जलाकर देखा तो अंशा के घर के पास से ही उसे घसीटने के निशान दिखायी दिए। इसके बाद करीब 15-20 लोग टार्च व लाठी डंडे लेकर घसीटने के निशान के सहारे पापुलर के पेड़ों के पास पहुंचे तो वहां पर तेंदुआ बच्ची को खा रहा था। भीड़ व टार्च की रोशनी देखने के बाद तेंदुआ बच्ची के शव को छोड़कर उसके घर के आंगन में भी कूदा और वहां से जंगल की ओर भाग गया।


ग्रामीणों के अनुसार मादा तेंदुआ होने की संभावना

मृतक अंशा के नाना लियाकत व गांव के ही अशरफ ने बताया कि तेंदुआ ज्यादा तेज नहीं भाग रहा था। ऐसा लग रहा था कि तेंदुआ मादा है तथा गर्भवती भी है जिस कारण वह तेज नहीं भाग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed