शामली। विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों का तहसील परिसर में धरना दिया। 12 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को सौंपा।
कलक्ट्रेट में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मंगलवार को शामली तहसील के सभी लेखपालों ने धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर सुरजीत सिंह को सौंपा। इसमें एसीपी विसंगति, वेतन उच्चीकरण, प्रोन्नति कॉडर रिव्यू, पेंशन विसंगति, भत्तोंमें वृद्धि, ई-डिस्ट्रिक योजना के तहत प्रतिदिन आवेदन पांच रुपये उपलब्ध कराना, राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2018 को प्रख्यापित करने, लैपटॉप व स्मार्टफोन के डाटा चार्ज, राजस्व टास्क फोर्स का गठन करने, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का मानदेय, आधार भूत सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। धरने में तहसील अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राणा, जगपाल सिंह, अनिल कुमार, विपिन कुमार, ब्रजपाल सिंह, कुलदीप सिंह, देवानंद, श्रीरामफल, विनोद कुमार मलिक आदि मौजूद रहे।