फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Leaders from the country and state will come out for the revered gathering today

Bijnor News: आज श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे देश और प्रदेश के नेता

Wed, 16 Jul 2025 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Leaders from the country and state will come out for the revered gathering today
जनपद समेत मंडल के होटलों में कमरे किए गए बुक
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
नगीना (बिजनौर)। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी का 17 जुलाई (आज) को होने वाला तेरहवीं (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम धामपुर मार्ग पर स्थित स्वास्तिक गार्डन में होगा। कार्यक्रम में दस हजार से अधिक बड़े नेताओं के आने की संभावना के चलते प्रशासन व पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक इंतजाम किए हैं।

नगीना से करीब 11 किलोमीटर की दूरी पर धामपुर मार्ग पर स्थित स्वास्तिक गार्डन में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री की माता की होने वाली श्रद्धांजलि सभा में जिम्मेदारों ने पार्टी के करीब 400 कार्यकर्ताओं की टीम लगाई है। बताया जाता है कि पूरे प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले नेताओं/ जनप्रतिनिधियों के रुकने की व्यवस्था के लिए जनपद के अलावा पूरे मुरादाबाद मंडल के सभी बड़े होटलों के करीब 400 कमरे बुक कर दिए गए हैं। सभी सरकारी गेस्ट हाउस भी कई दिन पहले ही जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित हो गए हैं। बाहर से आने वाले लोगों के वाहनों को रोकने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छह बड़ी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन




- उप मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं का आना तय





श्रद्धांजलि सभा में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा पूरे उत्तर प्रदेश से भाजपा के नेताओं का आना तय माना जा रहा है। जनपद के नगीना, बिजनौर, धामपुर व नजीबाबाद स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की कारों के साथ ड्यूटी लगा दी गई है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इन चारों रेलवे स्टेशनों पर पार्टी के बड़े नेता, विधायक, सांसद व मंत्री ट्रेन से बृहस्पतिवार की सुबह उतर सकते हैं। उन्हें कार द्वारा सकुशल पहले होटल फिर स्वास्तिक गार्डन पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम मुस्तैद रहेगी। कार्यक्रम स्थल के पास दो हेलिपैड तैयार करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed