फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laws frozen in front of traffic police

ट्रैफिक पुलिस के सामने ही टूट रहे नियम

Tue, 02 May 2017 12:17 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
Laws frozen in front of traffic police
break rull - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सड़क जागरूकता सप्ताह चल रहा है, ट्रैफिक पुलिस लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए फूल बांट रही है, लोग फूल लेकर मुस्कुरा कर चले जाते हैं और उसके बाद फिर नियम तोड़ते हैं। रोजाना शामली में ट्रैफिक पुलिस के सामने ही नियमों की धज्जियां   उड़ाई जाती हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन


शामली में नियमों को ताक पर रखकर वाहनों की ड्राइविंग की जाती है। सुबह से लेकर शाम तक हजारों की संख्या में वाहन सड़कों पर दौड़ते हैं और पुलिस के सामने ही नियमों का मखौल उड़ा देते हैं। स्थिति यह है कि ट्रैफिक पुलिस यहां जागरूकता अभियान तो चलाती है, लेकिन नियमों का सख्ती से पालन कराने में फेल साबित हो रही है।
विज्ञापन


बिना हेमलेट, ट्रिपल राइडिंग, ट्रेफिक पुलिस के द्वारा रोकने के बावजूद तेजी से वाहन निकालकर ले जाना और रॉग साइड में वाहन चलाकर जाम का कारण बनना यहां रोज की बात हो गई है।  ट्रैफिक पुलिस सहित पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों में जाकर गोष्ठियां आयोजित कीं, लेकिन सबसे ज्याद यातायात के नियमों का उल्लंघन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ही करते हैं। इन बच्चों पर न तो स्कूल ही सख्त होता है और न ही अभिभावक। यह बात भी सही है कि अकेले पुलिस ही इस मामले में कुछ नहीं कर सकती, लेकिन यदि सख्ती बरती जाए तो हालातों में कुछ सुधार जरूर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सीओ ट्रैफिक उपेंद्र कुमार यादव का कहना है कि किसी भी सूरत में ट्रैफिक के नियमों के      प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम पब्लिक की सुरक्षा के लिए हैं, सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और कानूनी कार्रवाई से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed