फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Land not found for ANM Training Center

एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए नहीं मिली जमीन

Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Land not found for ANM Training Center
एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए नहीं मिली जमीन
विज्ञापन

शामली। जिले में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए डेढ़ साल में भी स्वास्थ्य विभाग भूमि तलाश नहीं कर पाया है। भैंसवाल के निकट भूमि का प्रस्ताव पहले ही खारिज हो चुका है। भूमि न मिलने से यह प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ पा रहा है।

करीब डेढ़ साल पहले शासन ने जिले में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर बनाने की योजना तैयार की थी। शासन स्तर से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को ट्रेनिंग सेंटर के लिए दो एकड़ भूमि की तलाश करने के लिए कहा था। उस समय स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल से करीब पांच किलोमीटर दूर गांव भैंसवाल के निकट नहर पटरी पर नहर विभाग के निरीक्षण भवन के सामने भूमि चिह्नित की थी। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया था, लेकिन यह खारिज हो गया था। तब से स्वास्थ्य विभाग द्वारा भूमि की तलाश के लिए कोई रुचि नहीं ली जा रही है, जिसके चलते डेढ़ साल बाद भी एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के लिए भूमि की तलाश पूरी नहीं हो सकी। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में एएनएम ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण करने की शासन की योजना है, जिसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। भैंसवाल के निकट जो भूमि तलाश की गई थी, वह स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। उम्मीद है जल्द ही भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed