फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lakhs stolen from the house of a cloth merchant

कपड़ा व्यापारी के घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the house of a cloth merchant
कांधला में चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : SHAMLI
कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी इरफान कपड़े का व्यापारी है। परिजनों के अनुसार इरफान मलिक परिवार के साथ चार-पांच दिन से कलियर शरीफ गया हुआ था। बुधवार रात्रि को बदमाश इरफान के मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। मकान के कमरों के सभी ताले तोड़कर घर में रखे कीमती सामान और लाखों के जेवरात समेट कर फरार हो गए। सुबह जाग होने पर पड़ोस के लोगों ने मकान का ताला टूटा हुआ देखकर मकान मालिक इरफान को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घटना के संबंध में पीड़ित इरफान ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक चोरों द्वारा घर में रखे ढ़ाई लाख रुपये नगद व सोने चांदी के जेवर चोरी किए हैं। चार दिन पूर्व भी चोरों ने हैदराबाद में रहने वाले कपड़ा व्यापारी के मकान को खंगालते हुए लाखों के सामान व नकदी को चोरी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed