फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Laddu Gopal swing in temples

मंदिरों में लड्डू गोपाल को झुलाया झूला

Thu, 13 Aug 2020 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Laddu Gopal swing in temples
शामली गुलजारी वाला मंन्दिर में सजी लडडूगोपाल की मूर्ति - फोटो : SHAMLI
मंदिरों में लड्डू गोपाल को झुलाया झूला
विज्ञापन

शामली। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बुधवार रात 12 बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। कान्हा को भोग लगाकर व्रत का पारायण किया। मंदिरों में सजाए गए लड्डू गोपाल को श्रद्धालुओं ने झूला झुलाया। रात में लोग मंदिरों में सजाई गईं छोटी-छोटी झांकियों का आनंद लेते रहे।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बुधवार रात में मंदिरों को सजाया गया था। कोरोना महामारी के कारण प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन के मद्देनजर श्रद्धालुओं को मंदिर आने की अनुमति नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद रात्रि 12 बजे तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही रही। मंदिर प्रबंध कमेटियों ने भीड़ नहीं लगने दी। श्रद्धालु आते गए और दर्शन कर जाते रहे। इस दौरान लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया। रात्रि 12 बजे भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। घरों पर रहकर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने भी लड्डू गोपाल को भोग लगाने के बाद ही व्रत का पारायण किया।

शामली हनुमान धाम पर लडडू गोपाल के साथ छोटी बच्ची

शामली हनुमान धाम पर लडडू गोपाल के साथ छोटी बच्ची- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर लडडू गोपाल को पालना झुलाते छोटे बच्चे व पुजारी

शामली हनुमान धाम पर लडडू गोपाल को पालना झुलाते छोटे बच्चे व पुजारी- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर श्री जन्माष्टमी पर पालना झुलातीं महिलाएं

शामली हनुमान धाम पर श्री जन्माष्टमी पर पालना झुलातीं महिलाएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed