फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Lack of teachers in government inter colleges, teaching work affected

राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की कमी, शिक्षण कार्य प्रभावित

Fri, 26 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lack of teachers in government inter colleges, teaching work affected
- जिले में 19 कॉलेजों में मात्र 65 अध्यापकों की है तैनाती
विज्ञापन

- ट्यूटर के सहारे कराया जा रहा शिक्षण कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले के राजकीय इंटर कॉलेजों में अध्यापकों की कमी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। जिले के 19 राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य, प्रवक्ताओं समेत 65 अध्यापक ही तैनात है। अध्यापकों की कमी के चलते ट्यूटर से पढ़ाई का कार्य लिया जा रहा है।
राजकीय इंटर कॉलेजों में शासन स्तर से नियुक्ति न होने से कॉलेजों में अध्यापकों के पद रिक्त है। जिले के सभी 19 कॉलेजों में दो प्रधानाचार्य, पांच प्रवक्ता और 58 सहायक अध्यापक तैनात है। अध्यापकों की कमी के चलते शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है, हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अध्यापक-अभिभावक संघ द्वारा कॉलेजों में ट्यूटर रखे गए हैं, लेकिन उनकी संख्या भी जरूरत के मुकाबले कम हैं। जिले के कई राजकीय इंटर कॉलेजों में अध्यापकों व विद्यार्थियों की स्थिति देखी, तो वहां पर विद्यार्थियों की संख्या के मुकाबले अध्यापकों की कमी पाई गई।
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कंडेला में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं संचालित है। हर कक्षा में दो सेक्शन होने के कारण आठ कक्षाएं चलती है। स्टाफ में प्रधानाचार्य प्रवक्ता डॉ. अमित मलिक के अलावा तीन सहायक अध्यापक, एक लिपिक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियुक्त है जबकि कॉलेज में प्रवक्ता के सात, सहायक अध्यापक के सात, प्रधानाध्यापक एक, लिपिक के दो और चतुर्थ श्रेणी के तीन पद स्वीकृत है। प्रधानाचार्य ने बताया कॉलेज में 250 छात्राएं हैं। शिक्षकों की कमी के कारण अध्यापक-अभिभावक संघ से चार ट्यूटर रखे गए हैं, जिनसे शिक्षण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज कमालपुर में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक के आठ-आठ पद स्वीकृत है, लेकिन वर्तमान में दो सहायक अध्यापक नियुक्त है, जिनमें राकेश कुमार प्रधानाचार्य का कार्य भार संभाल रहे हैं। कॉलेज में कक्षा छह से 12 तक में लगभग 450 विद्यार्थी है। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए आठ ट्यूटर रखे गए हैं।
राजकीय इंटर कॉलेज लिलौन की प्रधानाचार्या पूजा ने बताया कि कॉलेज में लगभग 280 विद्यार्थी है। कक्षा छह से 12 तक की कक्षाएं चलती है। चार अध्यापक नियुक्त है और चार ट्यूटर रखे गए हैं। कॉलेज में 10 प्रवक्ता और छह सहायक अध्यापक के पद स्वीकृत हैं।

कोट...........
जिले में 19 राजकीय इंटर कॉलेज हैं। कॉलेजों में स्वीकृत पदों के मुकाबले अध्यापकों की संख्या कम है। कॉलेजों में ट्यूटर रखकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। शासन स्तर से जिले को जल्द ही शिक्षक और प्रधानाचार्य मिलने की उम्मीद है। - सरदार सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed