फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Knee pain in young age, patients reaching OPD daily

Shamli News: युवा उम्र में दर्द दे रहे घुटने, ओपीडी में रोज पहुंच रहे मरीज

Sat, 31 Jan 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Knee pain in young age, patients reaching OPD daily
जिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद
शामली। बदलती जीवन शैली और अनियमित खानपान के चलते युवा उम्र में ही घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 10-15 मरीज इस समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बाजार में बने खाद्य पदार्थों, जंक फूड और फास्ट फूड ज्यादा खाने से युवाओं में यह समस्या बन रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी में हड्डी रोग से संबंधित 200 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में लगभग 40-45 मरीज घुटनों के दर्द से पीड़ित होते हैं। इनमें महिलाएं ज्यादा है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल ने बताया कि घुटनों के दर्द से पीड़िताें में 30 से 40 वर्ष की उम्र के 10-15 मरीज आ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह बाजार में बने खाद्य पदार्थ जंक फूड, फास्ट फूड और तली भुनी चीजों का सेवन ज्यादा करना और शारीरिक श्रम न करना सामने आ रहा है। आरामदायक जीवन शैली और असंतुलित खानपान भी इसकी वजह बन रही है। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम, शारीरिक श्रम और कैल्शियम युक्त पौष्टिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से घुटनों में दर्द की समस्या से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

ये बोले मरीज
32 वर्षीय राहुल ने बताया कि चलते फिरते उसके उसके घुटनों में दर्द होता है। कभी-कभी तो आवाज भी आती है। चिकित्सक ने दवा दी है।
35 वर्षीय सचिन ने बताया कि जब वह घर में सीढ़ी चढ़ता है तो दोनों घुटनों में दर्द होता है। यह समस्या उसे करीब तीन माह से बनी है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ कैल्शियमयुक्त खाद्य पदार्थ ज्यादा खाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव
- नियमित रूप से व्यायाम करें।
- कैल्शियम वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
- हरे पत्ते की सब्जी व दाल का सेवन करें।
- मौसमी फलों का सेवन करें।
- शारीरिक श्रम करते रहे।
- परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed